{"_id":"6aa1c79f1058a89a3b052f38","slug":"claiming-to-be-from-the-cia-they-demanded-the-location-and-beat-up-a-child-at-the-house-panipat-news-c-18-1-knl1004-988686-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सीआईए बताकर लोकेशन मांगी, घर में बच्चे को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सीआईए बताकर लोकेशन मांगी, घर में बच्चे को पीटा
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। किला थाना क्षेत्र के भारत नगर में इंस्टाग्राम पर फोटो डालने से नाराज होकर 12 वर्षीय बच्चे को नग्न कर पीट दिया। साथ ही इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। परिजन का आरोप है कि महिला समेत तीन आरोपी खुद को सीआईए स्टाफ का पुलिसकर्मी बताकर बच्चे के परिजनों से घर की लोकेशन लेकर वहां पहुंचे थे।
बच्चे की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट और आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बच्चे की मां ने बताया कि उनके बड़े बेटे की इंस्टाग्राम आईडी हैक कर किसी ने आपत्तिजनक फोटो डाल दिए थे।
पांच सितंबर को उनके बड़े बेटे के पास एक व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को सीआईए स्टाफ से बताया और घर की लोकेशन मांगी। धमकी दिए जाने के बाद बेटे ने लोकेशन भेज दी। कुछ देर बाद एक महिला और दो युवक घर पहुंचे और छोटे बेटे के बारे में पूछताछ करने लगे।
विज्ञापन
परिजन के अनुसार, आरोपियों ने बच्चे से इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाने को लेकर पूछताछ की। इसके बाद उसे कमरे में ले जाकर करीब दो से ढाई घंटे तक पीटा। आरोप है कि इस दौरान बच्चे के कपड़े उतरवाकर मारपीट की गई और उसका वीडियो भी बनाया गया। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया गया।
परिजनों का आरोप है कि वे सोमवार को शिकायत लेकर किला थाना पहुंचे थे, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। बुधवार को वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित परिवार ने एसपी से शिकायत की। दो आरोपियों को करीब चार घंटे में गिरफ्तार कर लिया।
बच्चे ने बताया 17 जून को हैक हुई थी आईडी
बच्चे ने बताया कि आरोपी घर पर पहुंचे और उन्होंने पूछा कि इंस्टाग्राम पर स्टोरी क्यों लगाई? उसने कहा कि 17 जून को आईडी हैक हो गई थी, लेकिन आरोपी नहीं माने। पीड़ित बच्चे ने बताया कि वह अपनी मां के साथ थाने पर पहुंचा था। पुलिसकर्मी से शिकायत की तो पुलिस ने सुनवाई नहीं की। कहा कि बच्चों का मामला है बच्चे तो नग्न ही रहते हैं।
बच्चे को नग्न कर पिटाई का वीडियो वायरल होने का मामला संज्ञान में लेते ही प्राथमिकी दर्ज की गई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के बाद अदालत के सामने पेश कर रिमांड पर लेने का प्रयास किया जाएगा।
-प्रणय सिंह, डीएसपी पानीपत।