फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   ASI Seema arrest for take bribe

मारपीट के मामले में एएसआई महिला ने मां को केस से निकालने के लिए बेटे से ली पांच हजार की रिश्वत, डीएसपी ने पकड़ा, गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
ASI Seema arrest for take bribe
मॉडल टाउन थाना की एक एएसआई महिला सीमा ने रविवार शाम तीन बजे एक केस से मां को बाहर निकाले के लिए बेटे से पांच हजार की रिश्वत ली। जिसको डीएसपी हेडक्वार्टर ने रंगे हाथ पकड़ लिया और उसके खिलाफ 7-13 धारा के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

केस में पीड़ित युवक ने बताया कि वह तीन साल से एक महिला के साथ लिव इन में रह रहा था। महिला ने साल के अंत में थाने में उसके खिलाफ 376-377 का मुकदमा दर्ज करवाया था। वहीं, इस केस में उसकी मां पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया था। जिस मामले में वह अब हाईकोर्ट से बेल पर आया था और एएसआई महिला से मुलाकात हुई थी। जिसने मां को केस से बाहर निकाले के लिए पांच हजार रुपये मांगे थे। जिसके बाद उसने एसपी मनीषा चौधरी से इस मामले की शिकायत की। जिन्होंने टीम गठित कर हस्ताक्षर किए हुए पांच हजार के नोट महिला पुलिसकर्मी को देने की बात कही। जिसके बाद उसने पांच हजार रुपये टेबल पर रखे और महिला पुलिसकर्मी ने उन्हें उठाकर अपनी जेब में डाल लिए। जिसको रंगे हाथ पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जींद का रहने वाला पीड़ित, महिला को छोड़ चुका था पति
जींद के भैरोखेड़ा गांव के निवासी राकेश पुत्र सुरेश ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है। वह पानीपत में विवर्स कॉलोनी में रहता था। उसकी तीन साल पहले एक महिला से मुलाकात हुई थी, जिसका पति उसको छोड़कर चुका है। वहीं, महिला ने उसके साथ लिव इन में रहने लगी। महिला ने साल 2019 के अंत में 31 दिसंबर को उसके खिलाफ पुलिस में अप्राकृतिक योन शोषण की शिकायत दी। वहीं, उसकी मां के खिलाफ मारपीट करने और दहेज की मांग करने की शिकायत दी थी। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन पहले महिला ने लिया मिठाई का डिब्बा, अगले दिन पड़ गया भारी
बता दें कि केस में मुदई युवक राकेश ने बताया कि उसने एक दिन पहले ही महिला को मिठाई का डिब्बा दिया था। जिसके बाद महिला पुलिसकर्मी ने इतने में बात न बनने की बात कही थी और पांच हजार रुपये की मांग की थी। जिसके बाद उसने एसपी को शिकायत दी।
एसपी मनीषा चौधरी के आदेश पर की गई थी टीम गठित : डीएसपी
डीएसपी सतीश वत्स ने बताया कि युवक राकेश ने रविवार को एसपी मनीषा चौधरी के रेजिडेंस पर जाकर शिकायत दी थी। जिसके बाद उन्होंने फाइल मार्क की। वहीं, उन्होंने एक टीम का गठन किया, जिसमें ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायक तहसीलदार पानीपत अनिल कौशिक और गवाह कानूनगो राजेश कुमार और महिला सरोज को शामिल किया। वहीं, उन्होंने पांच-पांच सौ के पांच हजार नोटों पर हस्ताक्षर किए और युवक को देकर थाने भेज दिया। युवक ने जाते ही थाने में पुलिसकर्मी की टेबल पर पैसे रख दिए, जिसके बाद पुलिसकर्मी ने पैसों को उठाकर जेब में डाल लिया। वहीं, उन्होंने मौके पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जल्द कोर्ट में पेश कर न्यायायिक हिरासत में भेज देंगे।

उन्हें युवक की तरफ से रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी, जिसके बाद उन्होंने एक टीम गठित की और युवक को पैसे देकर महिला एएसआई के पास भेजा, जिसने पैसे उठाकर अपने जेब में डाल लिए थे, जिसको डीएसपी मुख्यालय ने मौके पर रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। महिला पुलिसकर्मी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
-मनीषा चौधरी, एसपी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed