फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   नोटिफिकेशन जारी ना होने से नाराज आशा वर्करों ने किया विधायकों की कोठी का घेराव, सौंपा ज्ञापन

नोटिफिकेशन जारी ना होने से नाराज आशा वर्करों ने किया विधायकों की कोठी का घेराव, सौंपा ज्ञापन

Tue, 29 May 2018 12:16 AM IST
Updated Tue, 29 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
नोटिफिकेशन जारी ना होने से नाराज आशा वर्करों ने किया विधायकों की कोठी का घेराव, सौंपा ज्ञापन
फोटो 18 से 27
विज्ञापन

-------
अधिसूचना जारी ना होने से नाराज आशा वर्करों ने किया विधायकों का घेराव, सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
आशा वर्कर्स यूनियन हरियाणा, संबंधित सीटू एवं सहयोग सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा द्वारा राज्य कमेटी के आह्वान पर
हरियाणा सरकार के साथ चली लंबी राज्य स्तरीय हड़ताल के बाद 1 फरवरी 2018 को लागू हुए समझौते को तुरंत लागू
करवाने की मांग को लेकर आज पानीपत शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी व पानीपत ग्रामीण विधायक महीपाल ढांडा को ज्ञापन सौंपा।
दोनों विधायकों के निवास के बाहर आशा वर्कर्स ने जोरदार प्रदर्शन कर नारेबाजी की। दोनों ही विधायकों ने उन्हें आश्वासन
दिया की उनके बारे वह शीघ्र ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल से बातचीत करेंगे।
सोमवार सुबह करीब 10 बजे जिला भर की आशा वर्कर्स हुडा सेक्टर 25 स्थित मित्तल मेगा माल के बाहर एकत्रित हुई थी। यहां से सीटू व यूनियन की पदाधिकरियों के नेतृत्व में जुलूस के रूप में जोरदार प्रदर्शन करते हुए पहले ग्रामीण विधायक महीपाल
ढांडा के आवास पर पहुंचे तथा नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शनकारी मोदी सरकार मुर्दाबाद, खट्टर सरकार मुर्दाबाद,
इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। उनके हाथों में लाल झंडे, लाल बैनर तथा महिलाओं के लाल कपड़ों ने माहौल को
लाल रंग में रंग दिया था। प्रदर्शनकारियों की सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भाजपा नेतृत्व वाली मोदी-खट्टर
सरकारों का महिला सशक्तीकरण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नारों व अभियान झूठे हैं। इसका उदाहरण है लाखों परियोजना
वर्कर्स जो खुद महिलाएं हैं तथा देश की बेटियों को भ्रूण हत्या से बचाने के लिए दिन-रात जी तोड़ मेहनत कर रही हैं। उसके
बावजूद सरकार उनका शोषण कर रही हैं। आंदोलन के बाद सरकार ने 1 फरवरी को मांगें मान ली थी
तथा शीघ्र उन्हें लागू करने का आश्वासन देकर हड़ताल समाप्त कराई थी। जबकि चार महीने बीत चुके हैं पर अभी तक
अधिसूचना जारी नहीं किया गया। वक्ताओं ने इस प्रदर्शन के माध्यम से सरकार चेतावनी दी कि 7-8 जून को दो दिवसीय हड़ताल होगी जिसमें राज्यभर की 20 हजार आशा वर्कर्स भाग लेंगी। प्रदर्शनकारियों के नारे सुनकर विधायक महीपाल ढांडा बाहर आ गए तथा प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। आशा वर्कर्स ने उन्हें अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। ढांडा ने उन्हें आश्वासन दिया की
विज्ञापन

उनकी मांगों को लेकर शीघ्र ही मुख्यमंत्री से बात की जाएगी। इसके बाद प्रदर्शनकारी शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी के निवास
पर पहुंचे। इस दौरान कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा तथा सेक्टर 25 तथा सेक्टर 12 लाल रंग में रंगा नजर आया। विधायक रेवड़ी ने प्रदर्शनकारियों से प्रदर्शन का कारण जाना। यहां पर आशा वर्कर्स ने एक ज्ञापन विधायक को दिया। विधायक रेवड़ी ने भी उनको भरोसा दिलाया कि इस बार चंडीगढ जाते ही सबसे पहले मुख्यमंत्री से मिलकर उनकी मांगों पर क्या रहा इसकी जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed