{"_id":"5a429d474f1c1b6a118ba3e0","slug":"81514315079-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-एसपी ने चार थाना प्रभारियों समेत 15 मुलाजिमों को इधर से उधर किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-एसपी ने चार थाना प्रभारियों समेत 15 मुलाजिमों को इधर से उधर किया
Updated Wed, 27 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-4
शहरी विधायक की गाड़ी का रास्ता रोक की थी लूटपाट
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी की गाड़ी रोककर उनके निजी सचिव की चेन तोड़ने और गनर की वर्दी फाड़ने के बाद खटके थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप कुमार का मतलौडा तबादला कर दिया है। उनको मतलौडा में एसएचओ का कार्यभार दिया गया है। वहीं लंबे समय से थाना शहर में प्रभारी के रूप में तैनात इंस्पेक्टर सुरेश कुमार को थाना चांदनी बाग का कार्यभार दिया गया है। एसपी ने इनके साथ चार थाना प्रभारियों और नौ अन्य मुलाजिमों को इधर से उधर किया है।
पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने कानून व व्यवस्था बनाए रखने की दृष्टि से जिला में इंस्पेक्टर, हवलदार व सिपाही स्तर के 15 मुलाजिमों के तबादले किए हैं। पुलिस अधीक्षक द्वारा तबादले करते ही महकमें में तुरंत चर्चाओं के बाजार गर्म हो गए। बताया जा रहा है कि थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप कुमार पिछले दिनों शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी के साथ सनौली रोड पर गाड़ी रुकवाने, उनके निजी सचिव सरबजीत की चेन लूटने और गनर प्रवीण की वर्दी फाड़ने के बाद चर्चाओं में आए थे। शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी व उनके पति भाजपा नेता सुरेद्र रेवड़ी ने थाना प्रभारी संदीप की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे। सुरेंद्र रेवड़ी इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर एसपी राहुल शर्मा से मिले थे। एसपी ने मामले को देखते हुए डीएसपी मुख्यालय जगदीप दूहन की अगुवाई में एसआईटी गठित कर दी थी। वहीं थाना शहर में इंस्पेक्टर सुरेश कुमार लंबे समय से प्रभारी के रूप में कार्यरत थे। हालांकि उनकी कार्यप्रणाली को लेकर किसी तरह की शिकायत नहीं मिली थी। जिला निरीक्षक इंस्पेक्टर नरेंद्र इससे पहले सनौली थाना में प्रभारी रहे थे। उनको भी पिछले दिनों जिला निरीक्षक लगाया था। पुलिस अधीक्षक ने अब नरेंद्र को फिर से थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंप दी है।
ड्राइवरों को भी बदला
एसपी ने चार इंस्पेक्टर को इधर से उधर करने के साथ अन्य रैंक के कर्मचारियों के भी तबादले किए हैं। मतलौडा एसएचओ राजेंद्र सिंह को लाइन हाजिर करने के बाद अब एसएचओ के ड्राइवर अनिल को मतलौडा से बदलकर थाना चांदनी बाग एसएचओ का ड्राइवर का कार्यभार सौंपा गया है। पुलिस लाइन से ईएएसआई राजेंद्र को मतलौडा एसएचओ का ड्राइवर कार्यभार सौंपा गया है। इसी तरह चांदनी बाग एसएचओ के ड्राइवर संदीप को थाना इसराना में तैनात किया गया। हवलदार सुनील को आठ मरला से किला थाना, हवलदार अनिल को किला थाना से थाना मतलौडा, हवलदार जसबीर को मतलौडा थाना से किला थाना में तैनात किया है। ईएचसी मुखत्यार को मतलौडा से आठ मरला चौकी, सिपाही संदीप को मतलौडा से थाना समालखा हवलदार रमेश को समालखा थाना से थाना मतलौडा, ईएचसी राजेश को उरलाना पुलिस चौक से थाना बापौली और थाना बापौली में तैनात ईएनसी पवन को उरलाना पुलिस चौकी में तैनात किया है।
विज्ञापन
नाम पहले अब
संदीप कुमार एसएचओ चांदनी बाग एसएचओ मतलौडा
सुरेश कुमार एसएचओ थाना शहर एसएचओ चांदनी बाग
अमित कुमार एसएचओ मॉडल टाउन एसएचओ थाना शहर
नरेंद्र मलिक जिला निरीक्षक एसएचओ मॉडल टाउन
वर्जन
यह सामान्य तबादले हैं और कानून व व्यवस्था के चलते इस तरह के बदलाव किए जाते हैं। इसमें किसी तरह की सजा या फिर शिकायत का कोई विषय नहीं है।
राहुल शर्मा, एसपी पानीपत।