{"_id":"598760414f1c1b671c8b469d","slug":"81502044225-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनौली से गढ़ी बेसक जाने वाली सड़क की है खस्ताहालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सनौली से गढ़ी बेसक जाने वाली सड़क की है खस्ताहालत
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खस्ताहाल सड़क से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
सनौली। सनौली से गढ़ी बेसक जाने वाली सड़क की खस्ता हालत से परेशान ग्रामीणों ने गढ़ी बेसक के अड्डे पर खड़े होकर रोष प्रदर्शन किया। ग्रामीण साहिल, अमरीस, समशाद, मुन्नवर, सलीम, जाहिर, शौकत, मनोहर, नौसाद, इरफान, उमर, नवाब व महबूब ने बताया कि सनौली-गढ़ी बेसिक सड़क पिछले पांच वर्षों से खस्ताहाल पड़ी है। पांच गांव नवादा-आर, नवादा-पार, जलालपुर द्वितीय, गढ़ी बेसक, पत्थरगढ़ व राणा माजरा जाने वाली इस सड़क से लोग परेशान है। सड़क पर अधिक गड्ढे होने के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि अनेक बार पंचायतों संबंधित विभाग, विधायक व सांसद तक गुहार लगाने के बाद भी सड़क का निर्माण नहीं हो रहा है। जल्द ही सड़क का निर्माण नहीं किया गया तो वे एकजुट होकर हरिद्वार-सनौली रोड पर जाम लगा धरना देंगे। इस बारे में सरपंच गढी बैसक सुनील, सरपंच दर्शनलाल राणा माजरा का कहना है कि सड़क के निर्माण के लिए संबंधित विभाग से मांग की जाएगी। हलका विधायक रविंद्र मच्छरौली का कहना है कि हलके की अनेक सड़कों को बनाने के लिए ग्रांट पास हो गई है। जल्द ही सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।