फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   शादी में हुई लड़ाई पहुंची सामान्य अस्पताल, 4 मिनट तक अस्पताल में चली तलवार, बरसे गंडासी व डंडे, डॉक्टर भी हुए घायल.

शादी में हुई लड़ाई पहुंची सामान्य अस्पताल, 4 मिनट तक अस्पताल में चली तलवार, बरसे गंडासी व डंडे, डॉक्टर भी हुए घायल.

Sat, 07 Jul 2018 11:40 PM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
शादी में हुई लड़ाई पहुंची सामान्य अस्पताल, 4 मिनट तक अस्पताल में चली तलवार, बरसे गंडासी व डंडे, डॉक्टर भी हुए घायल.

विज्ञापन
शादी में हुई लड़ाई पहुंची सामान्य अस्पताल, चली तलवार, गंडासी व डंडे, डॉक्टर भी घायल, विरोध में चिकित्सा सेवा ठप
-डॉक्टर पर हमले के विरोध में अस्पताल के डॉक्टरों ने वर्क सस्पेंड किया, सिविल अस्पताल में दोपहर एक बजे तक ठप रहीं चिकित्सा सेवाएं
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। वधावाराम कॉलोनी में शुक्रवार रात आयोजित विवाह समारोह में दो गुटों के बीच मारपीट हुई। मारपीट में एक गुट का घायल सिविल अस्पताल पहुंचा तो यहां पर दूसरे गुट ने उस पर फिर हमला कर दिया। एक युवक को तलवार मारकर घायल कर दिया। हमलावरों ने सिविल अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में ड्यूटीरत डॉ. राजीव मान को पीड़ित का परिजन समझकर उनके साथ भी मारपीट की। हमलावरों ने डंडों से प्रहार कर सिविल अस्पताल में खिड़कियों व दरवाजों की शीशे तोड़ दिए और बॉक्सों को क्षतिग्रस्त कर दिया। हमलावरों ने आधा घंटे तक अस्पताल में आतंक का माहौल बनाए रखा। डॉक्टर पर हमले के विरोध में इमरजेंसी सेवा पांच घंटे और ओपीडी सेवा तीन घंटे बंद रखी गई।
देर रात 2.10 बजे घटना की सूचना थाना सिटी पुलिस को दी गई। 2.13 बजे पुलिस सिविल अस्पताल पहुंचा गई। इस बीच, हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने घायलों की मेडिकल जांच करवाई और घायल डॉक्टर मान से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने सिविल अस्पताल में सुरक्षा के कडे़ बंदोबस्त करने व हमलावरों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं शनिवार की सुबह सिविल अस्पताल के चिकित्सकों ने घटना के विरोध में वर्क सस्पेंड कर दिया और सुरक्षा की मांग को लेकर सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक के कक्ष में जाकर बैठ गए। चिकित्सकों के समर्थन में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी काम काज छोड़कर एमएस के कार्यालय में जाकर खडे़ हो गए। इसके चलते उपचार कराने आए सैकड़ों लोगों को परेशानी हुई। सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आलोक जैन की सूचना पर थाना सिटी पुलिस उनके कक्ष में पहुंची। पुलिस की उपस्थिति में डॉक्टरों ने सिविल अस्पताल परिसर में स्वयं को असुरक्षित बताते हुए सुरक्षा की मांग की।
विज्ञापन


अस्पताल में दो पुलिस कांस्टेबल तैनात रहेंगे
थाना सिटी के एसएचओ दीपक ने बताया कि पुलिस सिविल अस्पताल परिसर में डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मचारियों, रोगियों आदि की सुरक्षा के प्रति वचनबद्ध है। उन्होंने बताया कि सिविल अस्पताल परिसर में जहां पुलिस तेजी से गश्त करेगी, वहीं पुलिस के दो कांस्टेबल सुरक्षा में तैनात रहेंगे। सोमवार को जिला पुलिस अधीक्षक मनबीर सिंह की जानकारी में इस घटनाक्रम को लाकर सिविल अस्पताल परिसर में पुलिस चौकी खोलने या फिर सुरक्षा बल की संख्या चार करने के लिए अनुमति ली जाएगी। सिविल अस्पताल में पुलिस द्वारा सुरक्षा दिए जाने के आश्वासन के बाद दोपहर करीब एक बजे सभी डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ ड्यूटी पर पहुंचा और रोगियों का उपचार शुरू किया। वहीं रोगियों का दोपहर बाद तक उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों पर मारपीट सहित कई धाराओं में मामला दर्ज
इस केस की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र दहिया ने बताया कि सिविल अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ व मारपीट करने वाले प्रीतम सरदार निवासी तहसील कैंप व मॉडल टाउन निवासी अंशुल मलिक व इनके साथियों के खिलाफ मारपीट करने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचने, सरकारी कार्य को बाधित करने, 3 पीडीपीपी एक्ट समेत अन्य आरोपों में केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा और इनके साथ मारपीट में शामिल अन्य युवाओं की भी शिनाख्त कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।


विवाह समारोह में हुआ था झगड़ा
पुलिस की अब तक की जांच में पता चला कि आरोपितों का विवाह समारोह में झगड़ा हुआ था। इसमें प्रिंस नामक युवक घायल हो गया था। घायल प्रिंस को आतिश और चिराग सिविल अस्पताल लेकर आए थे। यहां पर प्रीतम सरदार व अंशुल मलिक ने अपने साथियों के साथ इनके ऊपर हमला कर दिया। आरोपियों ने डॉक्टरों व नर्सिंग स्टाफ के साथ हाथापाई की और अस्पताल में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed