फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   एन्हांसमेंट के खिलाफ 53 वें दिन भी धरना जारी, फिर भी साइट क्रैश होने तक प्रदेश भर में जमा हुए 729 करोड़

एन्हांसमेंट के खिलाफ 53 वें दिन भी धरना जारी, फिर भी साइट क्रैश होने तक प्रदेश भर में जमा हुए 729 करोड़

Wed, 18 Jul 2018 12:53 AM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
एन्हांसमेंट के खिलाफ 53 वें दिन भी धरना जारी, फिर भी साइट क्रैश होने तक प्रदेश भर में जमा हुए 729 करोड़
फोटो 37
विज्ञापन


विरोध के बावजूद एन्हांसमेंट के प्रदेशभर में जमा हुए 729 करोड़
-सबसे अधिक गुड़गांव में 3 अरब 27 करोड़ रुपये हुए जमा
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण को दो महीने में एन्हांसमेंट के रूप में प्रदेशभर से 729 करोड़ रुपये मिले हैं। सबसे अधिक राशि गुड़गांव से तीन अरब रुपये जमा कराई गई है। प्रदेश भर से एन्हांसमेंट के रूप में सेक्टरवासियों से 18 हजार करोड़ रुपये लिए जाने हैं।
इन जिलों में इतनी राशि हुई जमा
सोनीपत में 20 करोड़ 46 लाख रुपये, अंबाला में 12 करोड़ 62 लाख रुपये, बहादुरगढ़ में 41 करोड़ 27 लाख रुपये, भिवानी में 7 लाख रुपये, दारूहेड़ा में 1 लाख 15 हजार, फरीदाबाद में 78 करोड़ 37 लाख, फतेहाबाद में 3 करोड़ 26 लाख, गोहाना में 51 लाख 36 हजार, गुड़गांव एस्टेट आफिसर-1 एरिया में 3 करोड़ 13 लाख, गुड़गांव एस्टेट आफिसर द्वितीय एरिया में 3 अरब 24 करोड़, हांसी में 3 करोड़ 82 लाख, हिसार में 17 करोड़ 29 लाख , जगाधरी में 8 हजार, झज्जर में 1 करोड़ 58 लाख, जींद में 4 करोड़ 14 लाख, कैथल में 70 लाख 88 हजार, करनाल में 22 करोड़ 82 लाख, कुरुक्षेत्र 4 लाख 73 हजार, नारायणगढ़ 2 करोड़ 31, नारनौल में 66 लाख, 74 हजार, पलवल में 75 लाख 46 हजार, पंचकूला में 1 अरब 56 करोड़, पानीपत में 19 करोड़ 30 लाख, रेवाड़ी में 10 करोड़ 9 लाख, रोहतक में 27 करोड़ 24 लाख, सिरसा में 1 करोड़ 6 लाख रुपये जमा हुए हैं।
विज्ञापन

---
एन्हांसमेंट के रूप में लगातार राशि मिली है। पानीपत से 19 करोड़ से अधिक व प्रदेश भर से 729 करोड़ रुपये जमा हुए हैं। वे आगे भी सरकार की ओर से मिलने वाले निर्देशों पर काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विजय राठी, ईओ हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण

सेक्टरवासियों का धरना जारी
पानीपत में एचएसवीपी के कार्यालय के सामने 53वें दिन भी सेक्टरवासियों का धरना प्रदर्शन जारी है। रेजीडेंट वेलफेयर के पदाधिकारियों का कहना है कि प्रदेश से एन्हांसमेंट के रूम में बहुत कम पैसे जमा हुए हैं। अधिकारी गलत आंकड़े दे रहे हैं। वे सरकार के इस मामले में आरपार की लड़ाई लड़ेंगे। 53 वें दिन भी सेक्टरवासियों ने यहां सरकार के खिलाफ नारेबाजी व रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed