फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   नहर में डूबे छात्र को तलाशने में पुलिस नहीं कर रही मदद, पुलिस बोली: 72 घंटे में खुद तैर कर उपर आ जाएगी डेड बॉडी

नहर में डूबे छात्र को तलाशने में पुलिस नहीं कर रही मदद, पुलिस बोली: 72 घंटे में खुद तैर कर उपर आ जाएगी डेड बॉडी

Wed, 18 Jul 2018 12:49 AM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
नहर में डूबे छात्र को तलाशने में पुलिस नहीं कर रही मदद, पुलिस बोली: 72 घंटे में खुद तैर कर उपर आ जाएगी डेड बॉडी
46 घंटे बाद भी नहर में डूबे छात्र का नहीं चला पता तो परिजनों ने चौकी में किया हंगामा, पुलिस बोली-72 घंटे होने दो
विज्ञापन

रविवार शाम को गोहाना रोड स्थित संग्रहालय के पास नहर में डूबा था छात्र, परिजन कर रहे नहर पर इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। गोहाना रोड स्थित संग्रहालय के पास रविवार दोपहर करीब 2 बजेे नहर में डूबे छात्र को तलाशने में परिजनों का पुलिस सहयोग नहीं कर रही है। इसी के विरोध में परिजनों ने 8 मरला पुलिस चौकी में बवाल काटा। परिजनों ने पुलिस के ढीले रवैये का विरोध किया। वहीं लोगों को आक्रोशित होता देख पुलिस ने उनके पास गोताखोरों की टीम न होने का बहाना लगाया। पुलिस ने परिजनों से कहा कि वे 72 घंटे का इंतजार कर लें।
आजाद नगर में किराये के मकान में रहने वाले सुदामा रजक ने बताया कि उसका आठवीं कक्षा में पढ़ने वाला बेटा अंकुश रविवार को अनाज मंडी में खेलने की बात कहकर घर से चला गया था। देर शाम तक भी उसके न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। इसके बाद परिजनों को पता लगा कि अंकुश उसके दोस्त मोनू, राहुल, गौरव, घनश्याम व राजाबाबू के साथ नहर में नहाने गया था। दोस्तों ने बताया कि अंकुश सीढ़ियों पर बैठ कर नहा रहा था। उसी समय उसका पांव फिसल गया व वह पानी के तेज बहाव के साथ बहकर डूब गया।
विज्ञापन

पिता सुदामा ने बताया कि बच्चे के पानी में डूब कर लापता होने की शिकायत उन्होंने रविवार रात 8 बजे पुलिस को दी। पुलिस ने परिजनों को सोमवार को घटना स्थल पर जाकर छात्र को तलाशने के बारे में कहा। सोमवार को बारिश होने के कारण नहर का जल स्तर और भी अधिक हो गया। पुलिस तब भी वहां नहीं गई। इसके बाद पुलिस ने मंगलवार सुबह 8 बजे नहर में मिलने की बात कही थी। लेकिन मंगलवार पूरे दिन भी पुलिस नहर पर नहीं गई। इस कारण परिजनों को ही चौकी जाना पड़ा। वहां पुलिस ने 72 घंटे रुकने की हिदायत दी। उधर, छात्र के मिलने की आस में परिजन खुबडू झाल पर बैठ कर इंतजार कर रहे हैं। पुलिस ने परिजनों से कहा कि वे नहर के चारों ओर चक्कर लगाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के पास नहीं है गोताखोर, बाहरी गोताखोर परिवार से मांग रहे 20 हजार
पीड़ित परिजनों को छात्र को पानी से न तलाशने का कारण गोताखोरों की कमी बता रही है। पुलिस ने कहा कि उनके पास गोताखोर नहीं हैं। परिजन बाहरी गोताखोरों की मदद ले लें। बाहरी गोताखोरों ने छात्र को तलाशने के 20 हजार रुपयों की मांग की है। पिता ने बताया कि वह मजदूरी करता है। इस कारण इतनी बड़ी रकम चुकाने में असमर्थ है।

-----
बच्चे को तलाशने के लिए गोताखोर मौजूद हैं, लेकिन नहर का पानी गंदा व मिट्टी युक्त होने के कारण गोताखोर पानी में नहीं जा रहे हैं। पानी के अंदर कुछ भी दिखाई नहीं देगा। बच्चे की तलाश जारी है।
- संदीप, चौकी इंचार्ज, 8 मरला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed