फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   शाहपुर गांव में जमीन निलाम होने से नाराज किसानों ने 10 दिन तक शहर में दूध व सब्जी की सप्लाई बंद करने का लिया फैसला..

शाहपुर गांव में जमीन निलाम होने से नाराज किसानों ने 10 दिन तक शहर में दूध व सब्जी की सप्लाई बंद करने का लिया फैसला..

Tue, 29 May 2018 12:16 AM IST
Updated Tue, 29 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
शाहपुर गांव में जमीन निलाम होने से नाराज किसानों ने 10 दिन तक शहर में दूध व सब्जी की सप्लाई बंद करने का लिया फैसला..
फोटो 16
विज्ञापन


जमीन नीलाम होने से नाराज किसान 10 दिन तक शहर में बंद रखेंगे दूध व सब्जी की आपूर्ति
-किसान भवन में भाकियू की हुई प्रदेशस्तरीय बैठक में लिया अहम फैसला
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष रतन मान ने कहा कि जींद जिला के गांव शाहपुर में 30 मई को लोन नहीं भरने पर कुछ गांवों के किसानों की जमीन नीलाम की जा रही है। भाकियू इस नीलामी का कड़ा विरोध करती है और भाकियू किसानों की जमीन की नीलामी नहीं होने देगी।
रतन मान सोमवार को किसान भवन में आयोजित प्रदेशस्तरीय मासिक बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बैंक का लोन वापस नहीं भरने के लिए किसान की बजाय सरकार भी जिम्मेवार है। सरकार यदि किसानों को उनकी फसल का पूरा भाव देती, किसानों के हित में स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करती तो किसानों के सामने ऐसी नौबत आनी ही नहीं थी। कोई भी किसान ऐसा नहीं हैं जो किसी बैंक से लिया लोन भरना नहीं चाहता हो पर हालात ऐसे होते हैं कि किसान चाहते हुए भी लोन नहीं भर पाता। मान ने सरकार को चेतावनी दी कि किसानों की जमीन नीलाम करके उन्हें शर्मसार करने की कोशिश न करें।
विज्ञापन

रतन मान ने कहा कि इस साल व पिछले साल हजारों किसानों की गेहूं की फसल आग लगने से जल गई थी और इसके लिए भाकियू ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी दिया था पर अभी तक किसानों को गेहूं की जली फसल का मुआवजा नहीं मिला है। इसलिए भाकियू सरकार से मांग करती हैं किसानों को 50 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से जल्द मुआवजा दिया जाए। वहीं मान ने कहा कि किसानों को धान के सीजन में कम से कम 18 घंटे बिजली मिलनी चाहिए और बिजली चोरी के नाम पर किसानों को बेवजह परेशान नहीं किया जाए। उन्होंने कहा कि 1 जून को गुलकनी जींद में शहीदी दिवस मनाया जाएगा, जिसमें हजारों की संख्या में भाकियू कार्यकर्ताओं और किसान भाग लेंगे। वहीं मान ने बताया कि 16 से लेकर 18 जून तक हरिद्वार में भाकियू के राष्ट्रीय चिंतन शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमचंद शाहपुर, प्रदेश महासचिव जगमोहन मलिक, सुरेश दहिया पानीपत प्रधान, कृष्ण शर्मा सोनीपत, प्रताप छिल्लर, हंसराज सिवाच, सुरेंद्र सांगवान, मेहताब कादियान, रवि आजाद, छाजु राम, सुभाष गुर्जर, प्रताप माजरा, ऋषिपाल नांदल, कृष्ण अटावला, देवी सिंह महावटी, संदीप मलिक रिसालु, बिजेंद्र जागलान, प्रेम सिंह देशवाल, केवल सिंह, दीपचंद देशवाल, दलबीर बाल जाटान, ओमप्रकाश जाटल आदि रहे।


1 से लेकर 10 जून तक कोई भी किसान शहर में नहीं बेचेगा सब्जी व दूध
भाकियू प्रदेश अध्यक्ष रतन मान ने कहा कि 1 से लेकर 10 जून तक किसान छुट्टी पर रहेंगे और वे अपनी मांगों को लेकर गांव में रहकर ही शांतिपूर्वक आंदोलन करेंगे। इस दौरान किसान शहर में सब्जी, दूध आदि नहीं बेचेंगे और न ही शहर से कोई सामान खरीदेंगे। मान ने कहा कि यदि कोई शहर वासी गांव में जाकर सब्जी या दूध खरीदना चाहे तो वह खरीद सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed