{"_id":"593c142b4f1c1b297a8b458a","slug":"41497109547-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने कला के माध्यम से किया अपना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने कला के माध्यम से किया अपना प्रदर्शन
Updated Sat, 10 Jun 2017 09:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों ने कला के माध्यम से किया अपना प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
समालखा। हिमगिरी पब्लिक स्कूल में दस दिवसीय समर कैंप का समापन हो गया। जिसमें बच्चों को विभिन्न प्रकार की गतिविधियां सिखाई गई। समर कैंप के अंतिम दिन को फन डे के रूप में मनाते हुए बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। केजी से लेकर 12वीं कक्षा तक के बच्चों ने कला, नृत्य, कविता व गीत के जरिए दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कार्तिक राठी ने पंजाबी गीत पर नृत्य, अंजली, मेधा, आंचल व निशा ने भी भिन्न-भिन्न गीतों पर लोकनृत्य प्रस्तुत किया। जबकि ध्रुव देशभक्ति कविता से सबका मन मोह लिया तो अंजली, वर्षा व दीपक ने सुंदर चित्रकारी से रचनात्मक गुणों को दिखाया। इस अवसर पर प्रिंसिपल प्रमोद राठी, हरेंद्र सिंह, सागर धीमान, प्रमोद धीमान, विनोद धीमान, रविंद्र वर्मा, शकुन दूबे, रेणुका रोहिला, मोनिका व गुलजार अध्यापक मौजूद रहे।