{"_id":"5987606c4f1c1b8d448b4892","slug":"201502044268-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना जांच के ही बिजली कर्मी ट्रांसफार्मर में बता रहे फाल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना जांच के ही बिजली कर्मी ट्रांसफार्मर में बता रहे फाल्ट
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुला रही बिजली, कर्मचारी बढ़ा रहे ‘प्राब्लम’
- फ्यूज जले थे कर्मचारी तार लाने की बात कहकर चला गया, अभद्रता भी की
अमर उजाला ब्यूरो
समालखा। क्षेत्र में बिजली संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। कभी अघोषित कटौती तो कभी फाल्ट से लोगों को पर्याप्त सप्लाई नहीं मिलती और संबंधित अफसरों-कर्मचारियों को फोन करने पर रिस्पांस नहीं मिलता। इससे पब्लिक में रोष है। शनिवार देर रात को समालखा गांव में फिर ऐसी ही घटना सामने आई।
शनिवार रात को समालखा गांव में दुर्गा कालोनी रोड पर 200 केवीए के ट्रांसफार्मर की मेन फ्यूज जल गए। इस बारे में शिकायत की गई तो एक लाइनमैन ने मौके पर पहुंचते हुए बिना जांच के ही ट्रांसफार्मर में फाल्ट की बात कह डाली, लोगों ने किसी तरह उसे समझाया तो वह फ्यूज तार लाने की बात कहकर चला गया। यह हाल तब है जब उसकी ड्यूटी समाप्त होने में अभी काफी समय था। उसके बाद लोगों ने कई बार एसडीओ समालखा के सीयूजी नंबर पर फोन मिलाया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव करने की जहमत तक नहीं दिखाई। यही हाल जेई का भी रहा। स्थानीय राजेश कोहली, प्रेम सागर, दयाल, सोमनाथ, रमेश कपूर, गुरमीत, श्यामा, काका, मोनू, काकू व नितिन ने बताया कि वे स्वयं ही बाइक से शिकायत केंद्र के कर्मियों को ढूंढ़ने निकले। इस दरम्यान चुलकाना रोड पर फाल्ट ठीक कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि, पिछली शिफ्ट में काम करने वाले कर्मचारी ने ट्रांसफार्मर में फाल्ट होने की बात कही। जिस पर लोगों ने किसी तरह उन्हें मनाते हुए मौके पर लाकर यूज लगवाए। उसके बाद ही बिजली सुचारू हो सकी और ट्रांसफार्मर में फाल्ट की बात गलत निकली। लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर में फाल्ट बताने वाले लाइनमैन ने अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया। इसकी शिकायत सीएम विंडो में करेंगे। वहीं इस बारे में मनोनीत पार्षद सचिन कपूर का कहना है कि बिजली कर्मियों की पहले भी शिकायत आती रही है और वह जल्द ही एमडी शत्रुजीत कपूर से मिलकर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के बारे में शिकायत करेंगे। भाजपा शहरी अध्यक्ष जगदीश रमन ने कहा कि बिजली कर्मियों का गैर जिम्मेदाराना रवैया बर्दाश्त से बाहर है और आला अफसरों से शिकायत करेंगे।