फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   रोडवेज बसों में रही भीड़, बहनों को फिर करना पड़ा पायदान पर सफर

रोडवेज बसों में रही भीड़, बहनों को फिर करना पड़ा पायदान पर सफर

Mon, 07 Aug 2017 12:13 AM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज बसों में रही भीड़, बहनों को फिर करना पड़ा पायदान पर सफर
रोडवेज बसों में रही भीड़, बहनों को फिर करना पड़ा पायदान पर सफर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। भाई बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन के त्योहार के एक दिन पहले ही रोडवेज बसों में महिलाओं का सैलाब उमड़ पड़ा और महिलाएं रोडवेज बसों की फ्री यात्रा का आनंद लेने के लिए दिन के 12 बजे अपने घरों से निकल पड़ी।
रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण भी पानीपत डिपो यात्रियों की संख्या बहुत ज्यादा रही। रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए रोडवेज विभाग ने भी अपनी तरफ से यात्रियों के लिए कमर कसी और डिपो से 125 बसों को अलग-अलग रूटों पर रवाना किया गया। वहीं पर इनमें से 42 बसों को लोकल रूटों पर रवाना किया गया। बसों में यात्रा फ्री होने के कारण रविवार को सबसे ज्यादा संख्या महिलाओं की ही दिखी। हरियाणा सरकार द्वारा रोडवेज में 24 की बजाय 36 घंटे फ्री सफर भी काम नहीं आया। 36 घंटे फ्री होने के बाद भी महिलाओं को बसों में पायदान पर खड़ा होकर जाना पड़ा।
विज्ञापन


12 बजे से पहले टिकट खिडक़ी उमड़ी यात्रियों की भीड़
रविवार को दिन के 12 बजे के महिलाओं और बच्चों का किराया फ्री होने के चलते सुबह ही डिपो से सभी बसों को रवाना कर दिया गया ताकि 12 बजे से पहले यात्रियों से किराया वसूला जा सकें। वहीं पर यूपी की तरफ जाने वाली बसों में यूपी में प्रवेश करते ही उनकी टिकट काटी गई। चूंकि फ्री सेवा सिर्फ हरियाणा के लिए ही थी। इसके अलावा दिल्ली और चंडीगढ़ जाने वाली महिलाओं के लिए किराया फ्री रखा गया। हालांकि सुबह के समय यात्रियों की संख्या के आगे डिपो की बसे कम पड़ गई और अधिकतर यात्री बसों के इंतजार में काफी समय तक खड़े रहे। वहीं पर रोडवेेज विभाग के निजी बस परमिटों भी बसें कई रूटों के लिए रवाना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज बसों में भीड़ अधिक हुई तो प्राइवेट वाहनों में बैठी बहनें
रोडवेज बसों में भीड़ अधिक होने के कारण जिले की बहनों को प्राइवेट वाहनों में बैठने पर मजबूर होना पड़ा। सरकार द्वारा दी जारी फ्री सेवा का असर कम ही दिखा। चूंकि बसों भीड़ अधिक हो गई और महिलाओं को पायदान पर खड़ा होकर जाना पड़ा। उसके बाद कई महिलाओं ने प्राइवेट बसों में बैठकर अपने गंतव्य तक जाना पड़ा।

रक्षाबंधन के त्यौहार के उपलक्ष्य में डिपो से 125 बसों को रवाना किया गया है। वहीं पर लोकल रूटों पर 42 बसें चलाई गई है। रविवार दिन के 12 बजे से लेकर सोमवार रात 12 बजे तक महिलाओं और बच्चों का किराया फ्री किया गया है।
राजपाल खुराना, संस्थान प्रबंधक, रोडवेज पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed