{"_id":"5b43a1604f1c1bbc248b57a3","slug":"181531158880-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2 करोड़ की ठगी के आरोपी की पुलिस ने दर्जनों जगह की छापेमारी, नतीजा जीरो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2 करोड़ की ठगी के आरोपी की पुलिस ने दर्जनों जगह की छापेमारी, नतीजा जीरो
Updated Mon, 09 Jul 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो करोड़ की ठगी के आरोपियों की तलाश में छापेमारी
- पूर्व मेयर व आरोपी साढ़ू के बीच की कॉल डिटेल की हो सकती है जांच
अमर उजाला ब्यूरो,
पानीपत। दो करोड़ की ठगी के आरोपी कलंदर चौक निवासी हरजीत सिंह, उसकी बेटी कंवल कौर और बेटा गुरदीप अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने शहर भर के अलग-अलग क्षेत्रों के अलावा आरोपियों के रिश्तेदार के यहां भी दबिश दी, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस का कहना है कि मामले में पीड़ितों ने बताया कि आरोपी पूर्व मेयर का साढ़ू है। इसकी भी जांच चल रही है। इसके अलावा मामले में पूर्व मेयर सरदार भूपेंद्र सिंह से भी पूछताछ की जा सकती है। दोनों के बीच कॉल डिटेल भी निकलवाई जा सकती है। पीड़ितों का ये भी कहना है कि आरोपी उसके मकान को बेचकर जा चुका है।
थाना किला पुलिस को दी शिकायत में कमला देवी, कल्पना गोयल, पूजा खुराना व संतोष ने बताया कि हरजीत सिंह, उसकी पुत्री कंवल कौर व पुत्र गुरदीप के यहां लोग कमेटियां डालते थे। तीनों के पास करीब 2.50 करोड़ रुपये की कमेटियां चल रही थी। वहीं 21 जून को 55 लाख रुपये की कमेटी पूरी होनी थी। लेकिन हरजीत सिंह, अपनी पुत्री कंवल व पुत्र गुरदीप के साथ लापता हो गया।
पुलिस की गुप्त जांच में पता चला है कि आरोपियों के पास करीब 550 लोगोें ने अपनी नगदी विभिन्न राशि की कमेटियों में जमा करवा रखी थी। वहीं आरोपियों के पास करीब ढाई करोड़ रुपये जमा था। इधर, रविवार को कल्पना, कमला व पूजा ने थाना किला पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हरजीत कौर अपनी पुत्री कंवल कौर व पुत्र गुरदीप के साथ उनके लाखों रुपये लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
इस संबंध में किला थाना के प्रभारी बलवान ने बताया कि थाना किला पुलिस को कई महिलाओं ने शिकायत दी है कि हरजीत व इसकी पुत्री व पुत्र उनके रुपये लेकर फरार हो गया है। किला थाना एसएचओ बलवान सिंह ने आरोप लगाया कि पीड़ितों के बयान पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।