फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   हाईटेंशन तार के नीचे बलजीत नगर कालोनी के 200 मकानों का कटेगा बिजली कनेक्शन

हाईटेंशन तार के नीचे बलजीत नगर कालोनी के 200 मकानों का कटेगा बिजली कनेक्शन

Sun, 27 May 2018 01:00 AM IST
Updated Sun, 27 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
हाईटेंशन तार के नीचे बलजीत नगर कालोनी के 200 मकानों का कटेगा बिजली कनेक्शन
फोटो संख्या -10 व 11
विज्ञापन

बलजीत नगर कॉलोनी के 200 मकानों का कटेगा बिजली कनेक्शन
भाखड़ा व्यास प्रबंधन बोर्ड ने उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम को लिखा पत्र
मयंक तिवारी
पानीपत। हाईटेंशन तार के नीचे 650 मीटर की दूरी पर आने वाले 200 से अधिक भवनों का बिजली कनेक्शन काटा जाएगा। भाखड़ा व्यास प्रबंधन बोर्ड व बिजली विभाग बलजीत नगर कॉलोनी में रहने वालों को बड़े हादसे से बचाने की कवायद शुरू कर दी है। बिजली विभाग की ओर से हुए सर्वे में यह देखा जा रहा है कि मौके पर बिजली का मीटर कब से लगा है और किसके नाम पर चल रहा है?
बिजली विभाग को जानकारी मिली है कि बहुत से मकान मालिक असली नहीं है। उन्होंनेे जीपीए के आधार पर मकान खरीद रखा है। जिन भवन मालिकों के नाम नोटिस जारी किया गया है, वह उसे बेचकर चले गए हैं। हाल ही में भाखड़ा व्यास प्रबंधन बोर्ड की ओर से इन मकानों में रह रहे लोगों को नोटिस जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि भारतीय बिजली एक्ट के तहत इस मकान में वह नहीं रह सकते हैं। इस मकान में रहने पर उनकी जान को खतरा है। नोटिस मिलने के दौरान बहुत से मकान मालिकों ने नोटिस रिसीव नहीं किया तो बहुत से मकान मालिकों के घर के सामने विभाग ने नोटिस चस्पा कर दिया है।
विज्ञापन


भाखड़ा व्यास प्रबंधन बोर्ड ने उपायुक्त को लिखा पत्र
बोर्ड के कुरुक्षेत्र के कार्यकारी अभियंता ने उपायुक्त को एक पत्र लिखा है। इसमें चालीस साल पुरानी लाइन के नीचे रहने वालों को अवैध निर्माण को रोकने की बात कही है। उस पत्र में यह भी जिक्र किया गया है कि इस बाबत उपायुक्त को 2015 व 2016 में पत्र लिखा जा चुका है। उपायुक्त से मामले की गंभीरता का हवाला देते हुए अवैध निर्माण रोकने व हादसे से बचाने कह अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आने पर होता है हादसा
मानक के हिसाब से तार 18 फुट की दूरी पर रहना चाहिए। मगर गर्मी में तार नीचे आ जाता है। लोगों की छतों से यह दूरी चार से छह फुट की होगी। इस दौरान भी लोग छत पर जा कर कपड़े सुखाते हैं या कोई अन्य गतिविधि को अंजाम देते हैं। इसके कारण लाइन के संपर्क में आ जाते हैं। दो साल पहले एक युवक छत पर पतंग उड़ाने के लिए चढ़ा था जिसकी मौत हो गई। दस दिन पहले बिजली की लाइन नीचे आने से बलजीत नगर में हादसा हुआ। शुक्रवार को बलजीत नगर कॉलोनी में महिला कपड़ा सुखाने के लिए छत पर गई थी जिसके साथ हादसा हुआ।

हाईटेंशन तार के नीचे रहने वालों को किसी अप्रिय घटना से बचाने के लिए उपायुक्त को भी पत्र लिखा गया है। इसके साथ ही बिजली विभाग को संवेदनशील क्षेत्र में बने भवनों के कनेक्शन काटने को पत्र लिखा गया है। इस पर बिजली विभाग ने सर्वे शुरू भी कर दिया है।

- विजय सिंह कार्यकारी अभियंता भाखड़ा व्यास प्रबंधन बोर्ड कुरुक्षेत्र।

जिला पार्षद ने की बैठक दिलाया भरोसा
जिला पार्षद देव मलिक ने कॉलोनी में रहने वालों के साथ शनिवार को बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं। बैठक के बाद सोमवार को मुख्यमंत्री विंडो पर आवेदन करने साथ उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसमें प्रमुख मांग होगी कि इन तारों को टाइट कराया जाए और नुकसान हुए सामान का मुआवजा दिया जाय। इस दौरान मौजूद रहने वालों में कृष्ण आर्या, जितेन्द्र शर्मा, रोहताश प्रजापति, सुभाष, सरोज देवी, कमलेश, संतोष, कोमल, सुनीत, राजो परीक्षित आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed