फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   फ्लाई ओवर के नीचे पार्किंग का जिम्मा, संयुक्त व्यापार मंडल, पार्किंग के रख रखाव, लाईट, सफाई के लिए लगेगा मामूली शुल्क

फ्लाई ओवर के नीचे पार्किंग का जिम्मा, संयुक्त व्यापार मंडल, पार्किंग के रख रखाव, लाईट, सफाई के लिए लगेगा मामूली शुल्क

Mon, 09 Jul 2018 11:24 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
फ्लाई ओवर के नीचे पार्किंग का जिम्मा, संयुक्त व्यापार मंडल, पार्किंग के रख रखाव, लाईट, सफाई के लिए लगेगा मामूली शुल्क
फ्लाईओवर के नीचे पार्किंग का जिम्मा अब संयुक्त व्यापार मंडल को
विज्ञापन

पानीपत। उपायुक्त ने फ्लाईओवर के नीचे की पार्किंग में आम लोगों की भागीदारी को जोड़ते हुए इसका जिम्मा संयुक्त व्यापार मंडल को सौंपा है। जो पूरे परिसर के रखरखाव का भी जिम्मा उठाएगी। उपायुक्त ने व्यापारियों के साथ एसडीएम की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई है। इसमें स्थानीय थाना प्रभारी, संयुक्त आयुक्त नगर निगम भी सदस्य होंगे। पूरे पार्किंग का संचालन संयुक्त व्यापार मंडल के पास होगा। जो रख रखाव पर आने वाले खर्च के लिए पांच से 10 रुपये तक तक शुल्क वसूलेगी।
व्यापारियों ने उपायुक्त को लिख कर दिया है कि वह नो प्रॉफिट नो लॉस पर काम करेंगे। आने वाली आय का इस्तेमाल पार्किंग को बेहतर बनाने के लिए किया जाएगा। उपायुक्त से इस बाबत संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल मदान के नेतृत्व में दो बार मुलाकात की। उन्होंने व्यापारियों को इसका जिम्मा अभी तीन माह के लिए दिया है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो उसे आगे बढ़ा दिया जाएगा।
विज्ञापन


संयुक्त व्यापार मंडल ने बैठक के बाद लिया फैसला
संयुक्त व्यापार मंडल की ओर से शाम चार बजे एक बैठक की। इसमें 22 व्यापारियों की ओर से एक आम सहमति बनाई गई। आम सहमति बनने के बाद उपायुक्त से मुलाकात कर पार्किंग के रख रखाव के लिए कहा गया। इस दौरान व्यापारियों ने शहर को खूबसूरत बनाने के लिए इसमें अपना कदम बढ़ाया है। मंगलवार को उनकी ओर से पार्किंग के सभी ब्लाक का निरीक्षण किया जाएगा। आवश्यकता पड़ी तो केवल पार्किंग की सफाई के लिए अलग से वैक्यूम क्लीन वाली गाड़ी तक खरीदने की योजना है। बैठक के दौरान रहने वालों में प्रमुख रूप से संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान अनिल मदान, लाल बत्ती बाजार प्रधान गौरव लीखा, राजेश सूरी, संजय वर्मा, बेचन लाल बधवा, सुनील अरोड़ा, अशोक सलूजा, लकी मेहता, प्रेम अरोड़ा, महेंद्र, सुरेश, योगेश, मुरली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासनिक लोगों के साथ रहने से मिलेगा बल और रहेगी पारदर्शिता
लाल बत्ती बाजार प्रधान गौरव लीखा का कहना है कि व्यापारियों के पास अपने काम धंधे बहुत हैं। वह इससे पैसा नहीं कमाना चाहते हैं। उनका मकसद है कि पूरा साफ सुधरा नजारा हो। दूधिया रंग से नहाई हुई रोशनी हो। अगर रात में लोग दुकान बंद करने के बाद परिवार के साथ वहां पर आये तो उनको एक सुखद अनुभव हो। प्रशासन के साथ होने से पूरे मामले में पारदर्शिता रहेगी।


इसे भी जाने.
- 3.20 किमी लंबी पार्किंग है।
- कुल 14 ब्लाक है।
- सात हजार वाहन एक साथ खड़े हो सकते हैं।
- रिफाइनरी के सहयोग से आठ करोड़ में बनाया गया है।
- दोनों तरफ से लगने वाले जाम को खत्म करना मकसद है।
---
हमारा मकसद आम लोगों को जोड़ना था। इस तरह से संयुक्त व्यापार मंडल की ओर से प्रस्ताव आया है। वह अच्छा कदम है। एसडीएम की अध्यक्षता में एक कमेटी होगी। तीन माह तक इनके रखरखाव को देखने के बाद फाइनल कर दिया जाएगा।
- सुमेधा कटारिया, उपायुक्त, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed