{"_id":"5b0c4e9e4f1c1b886e8b5235","slug":"151527533214-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एन्हांसमेंट के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ आर पास के मुढ़ में सेक्टरवासी, दूसरे दिन भी सरकार के खिलाफ जमकर किया रोष प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एन्हांसमेंट के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ आर पास के मुढ़ में सेक्टरवासी, दूसरे दिन भी सरकार के खिलाफ जमकर किया रोष प्रदर्शन
Updated Tue, 29 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 1 व 2
--------
सरकार को न नोट मिलेंगे और न ही वोट : सेक्टरवासी
एन्हांसमेंट खत्म होने तक पानीपत में जारी रहेगा अनशन, प्रदेश भर से पानीपत पहुंचे सेक्टरवासी
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
प्रदेशभर के सेक्टरवासी दूसरे दिन भी एन्हांसमेंट के विरोध में अनशन पर बैठे रहे। सोमवार सुबह से ही प्रदेश भर से सेक्टरवासी एकत्रित हो गए थे। सेक्टरवासियों ने साफ कर दिया कि सरकार को न तो नोट मिलेंगे और न ही वोट। प्रदेश के 30 लाख सेक्टरवासियों में सरकार की एन्हांसमेंट छूट देने की पॉलिसी के खिलाफ रोष है। सेक्टरवासी एन्हांसमेंट खत्म होने तक पानीपत में अनशन जारी रखेंगे।
पानीपत ऑल सेक्टर्स रजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर सेक्टरवासियों ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सेक्टर-18 स्थित कार्यालय पर सुबह 10 बजे से क्रमिक अनशन शुरू किया। प्रदेश के 15 जिलों के कार्यकारिणी सदस्य इससे पहले जीटी रोड स्थित देवीलाल पार्क में एकजुट हुए। यहां से जुलूस के रूप में प्राधिकरण के ऑफिस पहुंचे। उम्मीद से ज्यादा लोगों के पहुंचने के बाद टेंट बढ़ाना पड़ा।
एन्हांसमेंट के विरोध में चौथी लड़ाई का बिगुल
प्रदेश संयोजक यशबीर मलिक ने कहा कि सेक्टरवासी एन्हांसमेंट का लगातार विरोध कर रहे हैं। सरकार इसे वापस लेने के बजाय पॉलिसी के नाम पर उनकी मांगों को लटका रही है। गत 6 मई को हिसार में प्रदेश स्तरीय रैली में क्रमिक अनशन शुरू करने का फैसला लिया गया था।
विज्ञापन
25 साल से नोटिस तक नहीं दिया
सोनीपत के सेक्टरवासी हवा सिंह राठी और गोहाना निवासी गुरदयाल वर्मा ने कहा कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने 20 से 25 साल तक सेक्टरवासियों को एन्हांसमेंट का नोटिस तक नहीं दिया। जब प्राधिकरण घाटे में आया तो सेक्टरवासियों को एन्हांसमेंट के नोटिस देने शुरू कर दिए। ब्याज पर ब्याज लगा दिया, जबकि 100 रुपये वर्ग मीटर से अधिक एन्हांसमेंट नहीं बनता। प्राधिकरण हाईकोर्ट के आदेश की पालना करते हुए एन्हांसमेंट के लिए नोटिस दे रहा है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं कर रहा।
ये बैठे अनशन पर
सेक्टर 24 के आरडब्ल्यूए के प्रधान सतीश गुप्ता, बलजीत सिंह, सोनीपत से हवा सिंह राठी, ओमपाल सैनी गोहाना वे गुरदयाल वर्मा व सुभाष चोपड़ा, एसके त्यागी, गुरदीप सिंह, मेहरदास, जगन्नाथ, भीम राणा व विनोद खंडेलवाल अनशन पर मुख्य रूप से मौजूद रहे।
इस बार राजा और प्रजा के बीच लड़ाई
सेक्टरवासियों ने कहा कि पानीपत में तीन लड़ाइयां राजाओं के बीच सिंहासन पाने को लेकर हुई। एन्हांसमेंट की चौथी लड़ाई राजा और प्रजा के बीच है। प्रजा के हाथ में वोट का हथियार है। एन्हांसमेंट के पैसे भरने वाला सेक्टरवासियों का गुनहगार होगा। उसे सेक्टरवासी सजा देंगे।
400 सेक्टरों का 17,000 करोड़ का एन्हांसमेंट
प्रदेश संयोजक यशबीर मलिक ने कहा कि प्रदेश में 400 सेक्टर हैं। प्राधिकरण ने इनको 17 हजार करोड़ का एन्हांसमेंट दिया है। सेक्टरवासियों ने एन्हांसमेंट में छूट देने की मांग कभी नहीं की। वे जायज एन्हांसमेंट की मांग करते हैं।
एन्हांसमेंट का इसलिए विरोध
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गत महीने एन्हांसमेंट में 40 प्रतिशत छूट देने की घोषणा की थी। शहरी विकास प्राधिकरण ने वन टाइम सेटलमेंट पॉलिसी का 15 मई को नोटिफिकेशन किया था। जिसमें सेक्टरवासियों को एन्हांसमेंट के कोर्ट केस वापस लेने और भविष्य में केस न करने की शर्त लगाई थी। सेक्टरवासी छूट और दोनों शर्तों का विरोध कर रहे हैं। सेक्टरवासी एन्हांसमेंट के जोड़ को गलत मानते हैं। उनका कहना है कि सरकार इसकी दोबारा कैलकुलेशन कराए। सरकार इस पर काम करती है तो सेक्टरवासियों को मुश्किल से 500 करोड़ का एन्हांसमेंट देना पड़ेगा, जबकि सरकार 17 हजार करोड़ एन्हांसमेंट मांग रही है।
प्रदेश भर से करोड़ों जमा हुए
एचएसवीपी ने वन टाइम सेटलमेंट पॉलिसी का नोटिफिकेशन 15 मई को जारी किया था। सेक्टरवासियों को दो माह का समय दिया है। पानीपत ईओ विजय राठी ने बताया कि पॉलिसी लागू होने के बाद प्रदेश भर से करोड़ों रुपये जमा हुए हैं। पानीपत से भी करीब 40 लाख रुपये जमा हो चुके हैं। गुरुग्राम इसमें सबसे आगे है।