{"_id":"598760574f1c1be6638b4912","slug":"141502044247-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यानंद कॉलोनी निवासी एक महिला की काटी चोटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यानंद कॉलोनी निवासी एक महिला की काटी चोटी
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यानंद कॉलोनी निवासी एक महिला की काटी चोटी
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। विद्यानंद कॉलोनी में रविवार दोपहर को एक महिला की चोटी कटने का मामला सामने आया। महिला अपने कमरे में सो रही थी। अचानक उसकी आंख खुली तो चोटी कटी मिली। महिला चिल्लाई और बेहोश हो गई। परिजनों ने महिला की हालत देख उसे उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया है।
विद्यानंद कॉलोनी निवासी बाला ने बताया कि मैं दोपहर करीब दो बजे अपने घर पर सो रही थी। मेरा पति सुभाष पड़ोस में गया हुआ था। घर पर मेरा छोटा बेटा विकास था। जो बरामद में खेल रहा था। सोते हुए मुझे अहसास हुआ कि जैसे कोई बाल छेड़ रहा है। मैं उठी तो कोई नजर नहीं आया, लेकिन मेरी चोटी के बाल कटे हुए थे। मैं घबराकर चिल्लाई और बेहोश हो गई। आंख खुली तो अस्पताल में थी। बाला के पति सुभाष ने बताया कि वह कुछ देर पहले ही घर से आया था। उसकी पत्नी सो रही थी। कुछ देर बाद उसका बेटा विकास दौड़ता हुआ आया और बताया कि मां बेहोश हो गई है। वह घर पहुंचा तो बाला बेहोश थी और उसकी चोटी के बाल कटे पड़े थे। उसने बाला को नजदीक अस्पताल में दाखिल करवाया। बाला के बाल किसने काटे, इस बारे में कुछ नहीं पता।
विद्यानंद कॉलोनी में बाल कटने की घटना के बाद से घर में लोगों का जमावड़ा लगा रहा। लोग महिला का हाल-चाल जानने में जुटे रहे।
वहीं इस बारे में थाना चांदनी बाग पुलिस का कहना है कि विद्यानंद कॉलोनी में किसी महिला की चोटी कटने की शिकायत उनके पास नहीं आई है। अगर शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी।