{"_id":"598760674f1c1b0c148b4727","slug":"131502044263-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-आर्य कॉलेज के सभागार में आयोजित किया कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-आर्य कॉलेज के सभागार में आयोजित किया कार्यक्रम
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ख्याली के चुटकुलों पर पब्लिक हुई लोट-पोट
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। हरियाणा स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृंखला में रविवार देर सांय स्थानीय आर्य कालेज के सभागार में कला एवं सांस्कृतिक विभाग और जिला प्रशासन की ओर से आयोजित हास्य कार्यक्रम में मशहूर कॉमेडियन ख्याली, उनके बेटे मानव ख्याली तथा उनकी टीम ने दर्शकों का अपनी कला के माध्यम से खूब मनोरंजन किया तथा चुटकुलों के द्वारा लोगों को न केवल हंसन के लिए मजबूर किया, बल्कि कई दर्शक लोट-पोट होते नजर आए।
ख्याली ने अपनी हास्य कला में जहां स्वच्छ भारत मिशन, परिवार नियोजन से लेकर सरकार की विभिन्न उपलब्धियों का समावेश किया, वहीं उन्होंने हरियाणा के गठन से लेकर अब तक की यात्रा का भी बखूबी बखान किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज महिला कलाकार नेहा ने देश भक्ति गीत व मेरे वतन के लोगों, जरा आंख में भर लो पानी, जो शहीद हुए हैं उनकी जरा याद करो, कुर्बानी की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को देश भक्ति रस से सराबोर किया। नेहा ने इसके तुरंत बाद हरियाणवीं लोक गीत की प्रस्तुति दी। वहीं मुंबई के मशहूर कृष्णा एक्ट, हनुमान एक्ट की प्रस्तुति भी बेहद शानदार थी। संगम एकेडमी चंडीगढ़ की महिला कलाकारों ने हरियाणा का परम्परागत परिधान कुर्ता और घाघरा पहनकर नृत्य प्रस्तुत किया। मानव ख्याली ने भी चुटकुलों से दर्शकों का खूब मनोरंजन करवाया और दर्शक उनकी बाल कला पर बेहद खुश थे और तालियों की गडग़ड़ाहट से मानव ख्याली का उत्साहवर्धन किया। कॉमेडियन ख्याली के चुटकुलों पर दर्शक लोट-पोट हो रहे थे। ख्याली ने कहा कि जिंदगी में हंसना और हंसाना बहुता जरूरी है। इस अवसर पर नगराधीश संदीप अग्रवाल, भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय भाटिया, जिला प्रधान प्रमोद विज, जिला महामंत्री देवेन्द्र दत्ता, अर्चना गुप्ता, सुनील सोनी के अलावा अन्य गणमान्य उपस्थित थे।