फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   शिक्षक ने घर पर लगाया फंदा, सुसाइड नोट में तीन पड़ोसी महिला व एक पुरूष का लिखा नाम

शिक्षक ने घर पर लगाया फंदा, सुसाइड नोट में तीन पड़ोसी महिला व एक पुरूष का लिखा नाम

Sun, 22 Jul 2018 06:21 PM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 06:21 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक ने घर पर लगाया फंदा, सुसाइड नोट में तीन पड़ोसी महिला व एक पुरूष का लिखा नाम
शिक्षक ने घर पर लगाया फंदा, सुसाइड नोट में दो महिलाओं सहित तीन का नाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। काबड़ी रोड क्षेत्र के अर्जुन नगर निवासी जेबीटी अध्यापक 28 वर्षीय मोहित पुत्र जीत सिंह ने शुक्रवार की रात को फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। शनिवार को थाना मॉडल टाउन पुलिस व परिजनों को घटना का पता चला। पुलिस ने जांच के बाद शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सिविल अस्पताल भिजवा दिया, जहां शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक की जेब से निकले सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस मामले में छानबीन में जुट गई है।

मोहित 70 प्रतिशत तक शारीरिक रूप से विकलांग था और जेबीटी टीचर था। 2015 में उसे एक नाबालिग के साथ छेड़खानी के दोष में 10 साल के कारावास की सजा हुई थी। वो ढाई साल की सजा भोगने के बाद पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में अपील कर 8 माह पहले जमानत पर बाहर आ गया था। जेल से बाहर आने के दो माह बाद मोहित ने एक निजी स्कूल में पढ़ाना शुरू किया। भाई विजय ने बताया कि मृतक जेल से आने के बाद हमेशा परेशान रहता था। शुक्रवार रात को भी वो काफी तनावपूर्ण उसके कमरे में सोया था। शनिवार सुबह उसका भतीजा कार्तिक उसे जगाने के लिए उसके कमरे में गया। लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। कार्तिक ने उसे जगाने का काफी प्रयास किया, लेकिन उसने कमरे का दरवाजा नहीं खोला। जिसके बाद वो भाग कर नीचे उसके पिता विजय के पास गया और कहा कि चाचा दरवाजा नहीं खोल रहे है। परिजनों ने अनहोनी की आशंका के चलते पुलिस को सूचना दी। जल्द ही पुलिस घर पहुंच गई। पुलिस व परिजनों ने संयुक्त रूप से प्रयास कर मोहित के कमरे की दीवार का एक हिस्सा गिराया और अंदर प्रवेश किया। जहां उन्होंने उसे फंदे से लटका देखा। पुलिस ने घटनास्थल की गहन जांच की और एफएसएल की टीम से भी घटनास्थल की जांच करवाई। मोहित के पास सुसाइड नोट मिला। जिसमें मृतक ने उसकी मौत के लिए शीला, राज घोडे वाली, सुमित्रा व महावीर को दोषी ठहराया है। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर आरोपित तीन महिलाओं व एक पुरूष पर केस दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि मोहित ने आत्महत्या की है और अपनी मौत के लिए चार लोगों को जिम्मेदार बताया है। वहीं आरोपितों में तीन महिलाएं व एक पुरूष शामिल है। पुलिस ने बताया कि मृतक आत्महत्या केस के सभी आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी और पुलिस की जांच में जो भी आरोपित दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed