{"_id":"5b3fbd0b4f1c1b92468b501e","slug":"11530903819-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी स्कूलों की सुनवाई पूरी, एसडीवीएम की 13 को दोबारा होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी स्कूलों की सुनवाई पूरी, एसडीवीएम की 13 को दोबारा होगी सुनवाई
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो सं या- 21
फीस वृद्धि पर सुनवाई पूरी, निजी स्कूलों ने रखीं दलीलें
एसडीवीएम की 13 को दोबारा होगी सुनवाई, कमिश्नर ने बुलाई थी बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। शहर के नौ हाईप्रोफाइल निजी स्कूलों की ओर से वसूल की जा रही भारी भरकम फीस के विरोध में पेरेंट्स एसोसिएशन की पहल पर कमिश्नर पंकज यादव ने शुक्रवार को जिला उपायुक्त कार्यालय में संबंधित स्कूल संचालकों एवं पेरेंट्स एसोसिएशन पदाधिकारियों की बैठक बुलाई। इसमें कमिश्नर ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुना। शुक्रवार को सभी स्कूलों की सुनवाई पूरी हो गई। 13 जुलाई को एसडीवीएम स्कूल की दोबारा सुनवाई होगी।
निजी स्कूलों द्वारा साल-दर-साल की जा रही फीस बढ़ोतरी के विरोध में पेरेंट्स एसोसिएशन संघर्ष कर रही है। पेरेंट्स एसोसिएशन के संघर्ष एवं शिकायत को संज्ञान में लेते हुए कमिश्नर पंकज यादव ने पेरेंट्स एसोसिएशन एवं स्कूल संचालकों की बैठक बुलाई थी। इसमें 9 निजी स्कूलों को 30 मई तक अपने जवाब दाखिल करने की हिदायत दी थी। इसी संदर्भ में कमिश्नर द्वारा 15 जून को दोनों पक्षों की बैठक बुलाई गई। वहां निजी स्कूलों ने अपनी दलीलें पेश कीं। सुनवाई के दौरान पिछली बैठक में सभी स्कूलों की सुनवाई नहीं हो पाई थी। इसके चलते छह जुलाई को अगली सुनवाई का समय दिया गया था। शुक्रवार को सभी स्कूलों की सुनवाई पूरी हो गई। हालांकि एसडीवीएम स्कूल की सुनवाई दोबारा होगी। इसके लिए 13 जुलाई का दिन निर्धारित किया गया है।
पेरेंट्स एसोसिएशन सचिव जिम्मी चुघ ने बताया कि वे 50 हजार बच्चों के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। निजी स्कूलों द्वारा फीस वृद्धि को रिफंड कराना, स्कूल रिकार्ड का ऑडिट कराना और स्कूल की बैलेंसशीट जारी करवाना उनका लक्ष्य है। कमिश्नर से मिलने पहुंचे अभिभावकों में महेंद्र सिंह लखीना, अजीत सलूजा, अरुण पसरीचा, राजेश चानना, अमित तनेजा आदि ने बताया कि निजी स्कूलों द्वारा हर वर्ष की जा रही फीस वृद्धि के विरोध में अभिभावकों द्वारा अधिकार की लड़ाई लड़ी जा रही है।