फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   नगर निगम द्वारा शहर में 63 सार्वजनिक स्थानों पर लगाए जाने हैं सीसीटीवी कैमरे

नगर निगम द्वारा शहर में 63 सार्वजनिक स्थानों पर लगाए जाने हैं सीसीटीवी कैमरे

Tue, 26 Dec 2017 12:31 AM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम द्वारा शहर में 63 सार्वजनिक स्थानों पर लगाए जाने हैं सीसीटीवी कैमरे
शहर में 8.80 करोड़ की लागत से सीसीटीवी लगाने का प्रस्ताव, बाहरी कॉलोनियों से विरोध शुरू,
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
नगर निगम के शहरी क्षेत्र में 8.80 करोड़ की लागत से सीसीटीवी कैमरे लगाने के प्रस्ताव का ग्रामीण हलके की बाहरी कॉलोनियों से विरोध शुरू हो गया है। खुद भाजपा के जिला पार्षद देव मलिक इसके विरोध में सामने आए हैं। देव मलिक ने साफ कहा कि शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने से पहले इस राशि से बाहरी कॉलोनियों में सड़क व पानी समेत मूलभूत सुविधा देनी जरूरी हैं। देव मलिक ने इसको लेकर मेयर को ज्ञापन भी सौंपा है। वहीं अधिकारियों ने सीसीटीवी लगाने को लेकर टेंडर निकाल दिए हैं।
भाजपा के जिला पार्षद देव मलिक ने सोमवार को मेयर सुरेश वर्मा को उनके वार्ड-7 स्थित कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। जिला पार्षद देव मलिक ने कहा कि शहर की करीब 80 कॉलोनी पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती हैं। इन कॉलोनियों में लोगों को पीने का पानी व सड़क जैसी मूलभूत सुविधा तक नहीं है। ऐसे में कॉलोनीवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना को रद्द कर इस राशि से बाहरी कॉलोनियों में पेयजल, सड़क व नाली समेत अन्य मूलभूत सुविधा दी जाएं। सीसीटीवी कैमरे लगाने से कोई फायदा होने वाला नहीं है। यह मुंगेरी लाल के हसीन सपने जनता को दिखाने वाली बात होगी।
विज्ञापन

नगर निगम द्वारा शहर में लगाए जाने हैं 63 कैमरे
नगर निगम ने शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव तैयार किया है। जिसके अंतर्गत शहर में 63 सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। यहां 124 कैमरे फिक्स बॉक्स कैमरा व 31 स्थानों पर पैन टिल्ट जूम कैमरा लगाया जाएगा। नगर निगम द्वारा इसके टेंडर मांगे गए हैं और जनवरी माह में टेंडर खोलने की योजना है। ऐसे में ग्रामीण हलके के अंतर्गत आने वाली शहर की बाहरी कॉलोनियों से विरोध शुरू होना चिंता का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर लगाए जाने हैं कैमरा
नगर निगम के तैयार प्रस्ताव अनुसार शहर में बस स्टैंड, जीटी रोड, लालबत्ती चौक, रेलवे रोड के मुख्य गेट, इंसार बाजार, फतेहपुरी चौक, भावना चौक, कलंदर चौक, गुड़ मंडी, संजय चौक, एनएफएल पुलिस नका, शिव चौक, आठ मरला चौक, रामलाल चौक असंध रोड नाका, शिवाजी स्टेडियम चौक, गोहाना रोड, सब्जी मंड, सेक्टर-29 फ्लोरा चौक, अनाज मंडी गेट, सुखदेव नगर चौक समेत 63 स्थानों पर कैमरे लगाना निर्धारित किया है।
सीसीटीवी लगाने के बाद ये होगा फायदा
शहर में चौक चौराहों पर सीसीटीवी लगाने से किसी भी आपराधिक वारदात में आरोपियों की धरपकड़ को लेकर सहयोगी होंगे। पुलिस को किसी भी वारदात की फुटेज आसानी से मिल जाएंगी। ऐसे में असामाजिक तत्व किसी भी प्रकार की वारदात को अंजाम देने में पीछे हटेंगे। पुलिस को अब किसी भी वारदात को सुलझाने के लिए दुकानदारों व अन्य स्थानों पर पर्सनल प्रयोग के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज रखनी पड़ती थी।
वर्जन
जिला पार्षद देव मलिक ने शहर में सीसीटीवी लगाने की बजाय बाहरी कॉलोनियों में मूलभूूत सुविधा देने की मांग की है। उनकी मांगों को लेकर नगर निगम अधिकारियों से चर्चा की जाएगी।

सुरेश वर्मा, मेयर, पानीपत।
वर्जन
शहर में सीसीटीवी लगाने का प्रस्ताव है। यह सुप्रीम कोर्ट का भी आदेश है। इसी को देखते हुए योजना तैयार की है। शहर में सीसीटीवी का टेंडर अगले माह ही खोला जाएगा। संबंधित कंपनी को टेंडर का काम पूरा करना होगा और कैमरों के संचालन के लिए छह साल तक टेक्नीकल एक्सपर्ट भी उपलब्ध कराना होगा।
शिवप्रसाद शर्मा, कमिश्नर, नगर निगम पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed