{"_id":"5988b56f4f1c1bdd558b46c6","slug":"11502131567-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनौली अड्डे पर अतिक्रमण होने पर एक घंटे तक जाम लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सनौली अड्डे पर अतिक्रमण होने पर एक घंटे तक जाम लगा
Updated Tue, 08 Aug 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनौली अड्डे पर अतिक्रमण होने पर एक घंटे तक जाम लगा
सनौली। रक्षाबंधन पर सोमवार को सनौली रोड पर यूपी की ओर आने-जाने वालों की भारी भीड़ रही। सनौली अड्डे पर अतिक्रमण के कारण मेन हरिद्वार रोड पर एक घंटे रोड पर जाम लगा रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। लोगों ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों पर दुकानदारों के साथ मिलीभगत करने का आरोप लगाया है।
सनौली अड्डे पर अक्सर रोड जाम की स्थित बनी रहती है। हर रोज कुछ देर जाम लग जाता है। सड़क के दोनों किनारों पर बनी दुकानों के आगे दुकानदारों ने रेहड़ियां लगवाई हुई है। इन रेहड़ी वालों से दुकानदार ने अपनी-अपनी दुकानों के आगे खड़ी कर सामान बेचने के लिए किराया तक लेतेे हैं। पीडब्ल्यूडी का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। ग्रामीण अभिनव, विनोद, सुरेश, राजेश, संजय, राजेंद्र, बलराज, महेश व सुनील का कहना है कि सड़क पर रेहड़ियां लगी होने व दुकानदारों द्वारा दुकान का सामान सड़क के पास फुटपाथ पर रखने से सड़क पर जाम लग जाता है। इससे आम जनता भारी परेशान है। उन्होंने संबंधित विभाग को कई बार पूरे मामले से अवगत कराया, लेकिन विभागीय अधिकारी समस्या समाधान के लिए आगे नहीं आए।