{"_id":"593c142c4f1c1b367a8b459e","slug":"11497109548-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों की प्रस्तुति ने सभी को किया गदगद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों की प्रस्तुति ने सभी को किया गदगद
Updated Sat, 10 Jun 2017 09:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यार्थियों की प्रस्तुति ने सभी को किया गदगद
पानीपत। माता चंद्रकांता स्मृति सेवा न्यास के तत्वाधान में संचालित सेवा भारती पानीपत द्वारा प्रकल्प ज्ञानदीप सेवाधाम में समर कैंप का समापन समारोह आयोजित किया गया। मुख्यातिथि प्रमुख समाजसेवी सतीश सिंघल रहे। समर कैंप में बच्चों को मुख्य रूप से योग शिक्षा, आर्ट एंड क्राफ्ट, कुकिंग, ब्यूटी पार्लर व मेहंदी के बारे में सिखाया गया। समारोह में अनिल मित्तल ने मंच संचालन करते हुए सबसे पहले मुख्य अतिथि सतीश सिंघल का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि सेवा भारती मुख्य रूप से समाज के वंचित वर्ग के लिए कार्य करती है और बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है। समिति द्वारा उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर दीवान चंद चावला, नगर अध्यक्ष अनिल मित्तल, जिला संरक्षक ओमप्रकाश आर्य, जिला प्रचार प्रमुख सुरेश रावल, जिला सचिव वीरेंद्र गुप्ता, रमेश, हरिकृष्ण लांबा, जगदीश बजाज, धर्मबीर गोयल, रमेश धींगड़ा, संतलाल व सेवा भारती स्कूल प्रिंसिपल चंचल खन्ना मौजूद रहे।