फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   10th and 12th exams start

10वीं और 12वीं की परीक्षा शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
10th and 12th exams start
पानीपत। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं की टर्म-2 परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हुई। सीबीएसई की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार परीक्षा के पहले दिन 10वीं कक्षा के विद्यार्थी पेंटिंग और भाषा की परीक्षा में शामिल हुए। 12वीं की परीक्षा उद्यमिता और सौंदर्य और कल्याण से शुरू हुई। इन विषयों के विद्यार्थियों की संख्या बहुत कम होने से कुछ केंद्रों पर ही परीक्षा हुई। सभी केंद्रों पर सुरक्षा तथा कोविड-19 से बचाव की पूरी व्यवस्था रही। हालांकि 10वीं के मुख्य प्रश्नपत्र अंग्रेजी भाषा और साहित्य का 27 अप्रैल को होगा। इसी प्रकार 12वीं का हिंदी प्रश्नपत्र 2 मई को होना है।
विज्ञापन

बोर्ड ने इससे पहले दोनों हीं कक्षाओं के प्रवेश-पत्र को अपना आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया था। इस पर छात्रों के नाम, रोल नंबर और परीक्षा केंद्र समेत कई अन्य जरूरी जानकारी दी गई हैं। छात्र इन्हें अच्छे से जांच कर परीक्षा में शामिल हो। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को कोविड-19 नियमों का भी विशेष तौर पर ध्यान रखना होगा। परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बोर्ड की तरफ से जिले में परीक्षा नकल रहित कराने को लेकर पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

करीब 11 हजार विद्यार्थी देंगे परीक्षा
सीबीएसई की तरफ से पानीपत जिले में अलग-अलग स्कूलों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर करीब 11 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। 10वीं के करीब छह हजार व 12वीं कक्षा के करीब पांच हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। एक कमरे में 18 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है जबकि निगरानी को लेकर दो शिक्षक तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडमिट कार्ड पर क्यूआर कोड, नकल रोकने के हैं कड़े इंतजाम
सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा में विद्यार्थियों को नकल करने से रोकने के लिए सख्त इंतजाम किए हैं। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड पर क्यूआर कोड जारी किया है। यदि किसी विद्यार्थी पर शक होता है तो क्यूआर कोड की मदद से उसकी जांच की जा सकती है। फर्जी छात्रों की पहचान के लिए एडमिट कार्ड पर क्यूआर कोड लगाया गया है। वहीं परीक्षार्थी को ड्रेस के साथ ही परीक्षा केंद्र पर आने की हिदायत दी गई है।

बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार को शुरू हो चुकी हैं। कक्षा 10वीं की मेजर विषय की परीक्षा बुधवार से शुरू होगी। पहला पेपर अंग्रेजी विषय का है। परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर नकल रहित परीक्षा आयोजित की जाएगी। विद्यार्थियों को सीबीएसई की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन करना होगा। परीक्षा सुबह 10.30 बजे शुरू होगी। विद्यार्थियों को सुबह 10 बजे से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। - विनीता तोमर, जिला कोऑर्डिनेटर, सीबीएसई, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed