फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   आज से बैंकर दो दिन की हड़ताल पर, एक दिन में 6 सौ करोड़ रुपये का लेन-देन होगा प्रभावित

आज से बैंकर दो दिन की हड़ताल पर, एक दिन में 6 सौ करोड़ रुपये का लेन-देन होगा प्रभावित

Wed, 30 May 2018 12:44 AM IST
Updated Wed, 30 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
आज से बैंकर दो दिन की हड़ताल पर, एक दिन में 6 सौ करोड़ रुपये का लेन-देन होगा प्रभावित
आज से जिले के सभी बैंक दो दिन की हड़ताल पर
विज्ञापन

एक दिन में 6 सौ करोड़ रुपये का लेन-देन होगा प्रभावित, हड़ताल में 41 बैंक होगे शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक आह्वान पर जिले के सभी बैंक 30-31 मई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल रहेगे। बैंक अधिकारियों और कर्मियों की हड़ताल के चलते एक दिन में करीबन 6 सौ करोड़ रुपये का लेन-देन प्रभावित होगा। बता दें कि इंडियन बैंक एसोसिएशन ने बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों के सामने 2 प्र्रतिशत वेतन वृद्धि करने की पेशकश रखी थी। जिसका बैंक अधिकारी और कर्मचारी काफी लंबे समय से विरोध कर रहे। लेकिन अब बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने दो दिन की हड़ताल पर जाने का मन बना लिया है। इसी चलते 30-31 मई को बैंक अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल पर रहेगे। पंजाब नेशनल बैंक स्टाफ यूनियन सहायक सचिव राकेश घेरा ने बताया कि काफी समय से बैंकर वेतन वृद्धि की मांग कर रहे थे, लेकिन कुछ समय पहले आरबीआई ने उनके वेतन में 2 प्रतिशत की मामूली वृद्धि की है। जो कि उन्हें मंजूर नहीं है। वहीं बताया कि 5 साल के बाद उनके वेतन में वृद्धि होती है। पिछली बार उनके वेतन में 15 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई थी। इस बार उन्होंने वेतन में 12-15 प्रतिशत वृद्धि करने की मांग की थी, लेकिन केवल नाम-मात्र 2 प्रतिशत की वृद्धि की है। इसी के चलते बैंकर दो दिन की हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल में जिले के 41 बैंक भाग लेंगे। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और निजी सेक्टर के बैंक हड़ताल में शामिल नहीं होंगे।

डिजिटल तरीके से करें लेनदेन : वर्मा
मुख्य अग्रणी जिला प्रबंधक राकेश वर्मा ने लोगों ने अपील की है बैंक हड़ताल के दो दिन मोबाईल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, एटीएम और चेक पेमेंट का सहारा लें। लेन-देन के लिए डिजीटल तौर-तरीकों को अपनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed