{"_id":"62cb0d693c7df26d290ad7fa","slug":"police-reached-amritsar-with-gangster-lawrence-bishnoi-amidst-heavy-security-panchkula-news-pkl4561866195","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की आज अमृतसर कोर्ट में सुनवाई, मगर खरड़ में ही होगी पूछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Amritsar News: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की आज अमृतसर कोर्ट में सुनवाई, मगर खरड़ में ही होगी पूछताछ
Mon, 11 Jul 2022 06:52 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 06:52 AM IST
सार
डीसीपी परमिंदर सिंह भंडाल ने कहा कि सुरक्षा कारणों के चलते लॉरेंस से पूछताछ खरड़ में ही होगी। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को अमृतसर की पुलिस राणा कंधोवालिया के हत्या मामले में मानसा से प्रोडक्शन वारंट पर लाई है।
विज्ञापन
अमृतसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था।
- फोटो : एएनआई
विस्तार
भारी सुरक्षा के बीच पुलिस रविवार की रात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को अमृतसर लेकर पहुंची। सुरक्षा के बीच उसे स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल में रखा जाएगा, जहां से सोमवार की सुबह उसे मेडिकल करवाने के बाद अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
छह जुलाई को अदालत ने लॉरेंस को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर अमृतसर पुलिस के हवाले किया था। उसका पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद खरड़ से अमृतसर लाया गया।
डीसीपी परमिंदर सिंह भंडाल ने कहा कि सुरक्षा कारणों के चलते लॉरेंस से पूछताछ खरड़ में ही होगी। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को अमृतसर की पुलिस राणा कंधोवालिया के हत्या मामले में मानसा से प्रोडक्शन वारंट पर लाई है। बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान लॉरेंस ने बड़े खुलासे किए हैं लेकिन पुलिस इस जानकारी को मीडिया को देने से बच रही है।
विज्ञापन
Amritsar, Punjab | Gangster Lawrence Bishnoi was brought to the state operation cell earlier today regarding Rana Kandowalia murder case
विज्ञापन विज्ञापन
We've brought him here, his medical check-up will be done, then we'll present him in front of the court: Parminder S Bhandal, DCP, Law & Order pic.twitter.com/qtCwHBOFn3 — ANI (@ANI) July 10, 2022