{"_id":"6887b8cf10fe2f828d03547b","slug":"rain-in-palwal-and-nearest-areas-palwal-news-c-24-1-no11004-116600-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: हल्की फुहारों के बाद तेज बारिश, एक डिग्री गिरा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: हल्की फुहारों के बाद तेज बारिश, एक डिग्री गिरा पारा
विज्ञापन
- ठंडी हवा ने दिलाया सुकून लेकिन ट्रैफिक और जलनिकासी बनी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। सुबह भीषण उमस के बाद सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे शहर के मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। आसमान में घने बादल छा गए और हल्की बारिश के साथ ठंडी हवा चलने लगीं। कुछ ही देर बाद बारिश ने जोर पकड़ लिया और करीब एक घंटे तक तेज बारिश होती रही। बारिश होने के साथ ही पारे में एक डिग्री की गिरावट देखने को मिली। रविवार को जहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री था, वहीं सोमवार को ये 33 डिग्री पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा।
इस बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं शहर की सड़कों पर जाम और जलभराव की समस्या सामने आ गई। आगरा चौक से सोहना रोड तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ट्रैफिक की रफ्तार धीमी हो गई और कई लोग ओवरब्रिज के नीचे शरण लेते नजर आए। वहां बाइक और पैदल यात्रियों की भीड़ जमा हो गई। सड़कों के किनारे कई जगह पानी भर गया, जिससे आवागमन बाधित हुआ। बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव हो गया और न्यू कॉलोनी, जवाहर नगर, हसनपुर रोड, बस स्टैंड के आसपास नालों का पानी सड़क पर फैलने लगा। लोगों को रोजमर्रा के कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर परिषद की जलनिकासी व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है।
आईएमडी के के अनुसार न्यूनतम तापमान: 27 डिग्री, अधिकतम तापमान: 33 डिग्री ह्यूमिडिटी (नमी): 66 प्रतिशत व वायु गुणवत्ता सूचकांक 88 (सुधरा हुआ) और हवा की गति: छह किमी प्रति घंटा (उत्तर-पूर्व दिशा से) दर्ज की गई है।