फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   High vegetable prices disrupting household kitchen budgets

आये-हाये इतनी महंगाई में क्या खाएं?: नींबू 250, अदरक 125 और प्याज 80 रुपये किलो, कद्दू के भाव भी कम नहीं

Sat, 26 Sep 2026 04:49 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज, हथीन
संवाद न्यूज, हथीन Published by: विकास कुमार Updated Sat, 26 Sep 2026 04:49 PM IST
सार

सब्जियों की खरीदारी करने आए ग्राहकों ने बताया कि नींबू के दाम आसमान छू रहे हैं और प्याज भी थाली से गायब होने की कगार पर है। अब यह सोचना पड़ता है कि क्या खरीदें और क्या छोड़ें। 

विज्ञापन
High vegetable prices disrupting household kitchen budgets
सब्जी के दामों ने बिगाड़ा ग्राहकों और दुकानदारों दोनों का बजट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सब्जियों के बढ़ते दामों ने लोगों की रसोई का स्वाद और बजट दोनों बिगाड़ दिए हैं। हथीन की सब्जी मंडी में प्याज का भाव 70 से 80 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है, जबकि नींबू 250 रुपये किलो बिक रहा है। अदरक के दाम भी 125 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली सब्जियों के भाव बढ़ने से लोगों को खरीदारी से पहले अपनी जेब का हिसाब लगाना पड़ रहा है।

विज्ञापन

गोभी 65 तो कद्दू 40 रुपये किलो
हथीन की सब्जी दुकानों पर टमाटर 50 से 55 रुपये, फूलगोभी 60 से 65 रुपये और तोरी 40 से 50 रुपये प्रति किलो बिक रही है। अरबी का भाव 40 रुपये, खीरा और गाजर 60-60 रुपये और कद्दू 40 रुपये प्रति किलो है। वहीं, आलू 25 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ते खर्च से बिगड़ा रसोई का हिसाब
सब्जियों की खरीदारी करने आए ग्राहक सुरेंद्र और सुरेश ने बताया कि नींबू के दाम आसमान छू रहे हैं और प्याज भी थाली से गायब होने की कगार पर है। अब यह सोचना पड़ता है कि क्या खरीदें और क्या छोड़ें। लगातार बढ़ते दामों से मासिक बजट प्रभावित हो रहा है। जरूरत के मुताबिक सब्जियां खरीदना भी मुश्किल हो रहा है।

विज्ञापन

प्याज, नींबू और अदरक में और तेजी की आशंका
सब्जी कारोबारी नौमान ने बताया कि सब्जियों के दाम क्यों बढ़ रहे हैं, यह कहना अभी मुश्किल है। हालांकि, जिस तरह से भाव लगातार बढ़ रहे हैं, उससे प्याज, नींबू और अदरक के दामों में आगे भी तेजी आने की आशंका है।

सब्जी भाव प्रति रुपये किलो
प्याज 70-80
नींबू 250
अदरक 125
फूलगोभी 60-65
टमाटर 50-55
तोरी 40-50
खीरा 60
गाजर 60
अरबी 40
कद्दू 40
आलू 25


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed