फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   One PHC for 35,000 people, even that is in need of treatment

Palwal News: 35 हजार लोगों पर एक पीएचसी, उसे भी इलाज की जरूरत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
One PHC for 35,000 people, even that is in need of treatment
पीएचसी की छतों से दिखते लोहे के सरिये।
शिकरावा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कभी भी हो सकता है हादसा
विज्ञापन


रिजवान खान
नूंह। जिस अस्पताल में मरीज जिंदगी की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, वह खुद सुरक्षित नहीं है। शिकरावा का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) अपनी जर्जर इमारत के कारण किसी बड़े हादसे की आशंका से घिरा हुआ है। टूटती छतें, दरकती दीवारें और बाहर निकले जंग लगे सरिये हर दिन मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों को खतरे का अहसास कराते हैं। हालत इतनी खराब हो चुकी है कि अस्पताल के अधिकतर कमरे बंद हो चुके हैं। इसके बावजूद हजारों लोगों की स्वास्थ्य सेवाएं इसी भवन के भरोसे चल रही हैं। बरसात के मौसम में खतरा और बढ़ गया है, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा पाए हैं।

पीएचसी करीब 35 हजार आबादी और 7 से 8 गांवों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करता है। अस्पताल में कुल 15 कमरे हैं, जिनमें से 12 कमरे जर्जर होने के कारण बंद पड़े हैं। वर्तमान में केवल तीन कमरों से सेवाएं संचालित की जा रही हैं। अस्पताल में करीब 15 कर्मचारी कार्यरत हैं। यहां प्रतिदिन 40 से 45 मरीज ओपीडी में उपचार के लिए पहुंचते हैं, जबकि हर महीने लगभग 115 प्रसव कराए जाते हैं, लेकिन विडंबना यह है कि जिस भवन में लोगों की जान बचाने का काम होना चाहिए, वही भवन अब खुद लोगों की जान के लिए खतरा बनता जा रहा है।
विज्ञापन



जान जोखिम में डालकर करते हैं काम
अस्पताल में तैनात करीब 15 कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर काम कर रहे हैं। मरीजों का कहना है कि इलाज के दौरान भी उनका ध्यान दवाओं से ज्यादा टूटती छत और कमजोर दीवारों पर रहता है। बरसात के दौरान पानी रिसने और प्लास्टर गिरने की घटनाएं खतरे को और बढ़ा देती हैं। कर्मचारियों के अनुसार हर समय यह डर बना रहता है कि कहीं कोई बड़ा हिस्सा अचानक गिर न जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि 2022 से लगातार भवन की मरम्मत और पुनर्निर्माण की मांग उठाई जा रही है। कई बार अधिकारियों को ज्ञापन दिए गए और समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। फरवरी माह में भवन निर्माण के लिए करीब 17 लाख रुपये मंजूर किए गए थे, मगर इतनी बड़ी और जर्जर इमारत के लिए यह राशि नाकाफी साबित हुई। आज भी भवन की स्थिति जस की तस बनी हुई है।

कई बार लिखा गया पत्र
पीएचसी के एसएमओ डॉ. यावर लुकमान ने स्वीकार किया कि अस्पताल भवन की स्थिति बेहद चिंताजनक है। उन्होंने बताया कि भवन के गिरने का खतरा लगातार बना हुआ है और विभाग को कई बार पत्र लिखकर स्थिति से अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला है। अस्पताल का स्टाफ भय के माहौल में अपनी जिम्मेदारियां निभाने को मजबूर है।



कोट
सिकरावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के जर्जर भवन की मरम्मत के लिए उच्च अधिकारियों को लिखा गया हैं। उम्मीद है कि जल्द समस्या का समाधान कराया जायेगा। जर्जर भवन स्टाफ व मरीजों के लिए खतरा है। -डॉ. ज्योत्स्ना, सिविल सर्जन नूंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed