{"_id":"6aaad984cd585f43fa0fbf72","slug":"fir-registered-against-three-for-alleged-fraud-of-84-lakh-palwal-news-c-24-1-pal1008-128160-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: 84 लाख की धोखाधड़ी के आरोप में तीन के खिलाफ प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: 84 लाख की धोखाधड़ी के आरोप में तीन के खिलाफ प्राथमिकी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। आदर्श कॉलोनी निवासी अजीत सिंह की शिकायत पर पुलिस ने 84 लाख 54 हजार रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में सोमेंद्र, उसके बेटे मोहित और पत्नी निर्मला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायतकर्ता ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि तीनों ने विदेशी सोने-चांदी के शेयर बाजार में निवेश करने पर दो साल में भारी मुनाफा होने का भरोसा दिलाया। उन्होंने बताया कि उनकी बातों में आकर उन्होंने 84 लाख 54 हजार रुपये दे दिए। रकम लेने के बाद आरोपियों ने उसे व्हाट्सएप पर रसीदें, निवेश वाउचर और अन्य संदेश भेजे। इनके माध्यम से पैसे सुरक्षित होने का भरोसा दिलाया गया।
शिकायतकर्ता के अनुसार, जनवरी 2025 में जब उसने अपनी रकम और मुनाफा वापस मांगा तो आरोपियों ने बताया कि पैसा दुबई में फंसा हुआ है। साथ ही, और रकम नहीं देने पर पहले से लगाई गई रकम भी डूबने की बात कही।
अजीत सिंह ने आरोप लगाया कि रकम वापस मांगने पर उसे धमकाया गया। आरोपियों ने बड़े लोगों और गुंडों से जान-पहचान होने की बात कही। होडल थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।