फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Allegation of private motors occupying the booster tank

Palwal News: बूस्टर टैंक पर निजी मोटरों के कब्जे का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Allegation of private motors occupying the booster tank
नागल सभा में पेयजल संकट के चलते ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बहीन। गांव नागल सभा में पेयजल संकट के चलते ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में रैनीवेल और पानी का बूस्टर टैंक होने के बावजूद इसका लाभ सभी घरों तक नहीं पहुंच रहा है। बूस्टर का पानी कुछ घरों तक ही सीमित होकर रह गया है।
ग्रामीणों के अनुसार, गांव में पानी की पाइपलाइन बिछाए जाने के बाद कुछ दिन तक पानी की आपूर्ति हुई, लेकिन बाद में बंद हो गई। उनका आरोप है कि पाइपलाइन डालने वाले ठेकेदार ने घरों में पानी की टोंटियां लगाकर आपूर्ति शुरू कर दी और काम का बिल भी पास हो गया, लेकिन इसके बाद नियमित पानी नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने बताया कि बूस्टर टैंक में कुछ लोगों ने निजी मोटरें लगा रखी हैं, जिससे पानी कुछ घरों तक ही पहुंच पा रहा है।
विज्ञापन

मामले में सरपंच शमशाद ने बताया कि गांव में पानी मड़ियाका से आता है। वहां स्टाफ की कमी के कारण समय पर पानी नहीं मिल पाता। गांव का बूस्टर भी छोटा है। समस्या के समाधान के लिए जल्द प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों से बातचीत
बूस्टर टैंक में निजी मोटरें लगा रखी हैं। इसके कारण गांव में पानी की नियमित सप्लाई नहीं हो पा रही है। पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। - हाकम

गांव में पर्याप्त पानी नहीं मिलने के कारण लोगों को अपनी जरूरत पूरी करने के लिए पानी के टैंकर मंगवाने पड़ते हैं। एक टैंकर के लिए 1200 खर्च करने पड़ते हैं। - मो. रफीक

बूस्टर टैंक बनने के बाद कुछ दिनों तक ही पानी की सप्लाई हुई थी। इसके बाद ग्रामीणों को पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। दूर से पानी लाना पड़ता है। - इस्लाम


गांव छोटा है, लेकिन पेयजल की समस्या बड़ी बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या का समाधान कराने की जरूरत है, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया है। - मुस्तफा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed