फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two women taxi driver people road

दो महिला मरीजों को लेकर जा रही टैक्सी चालक को सब इंस्पेक्टर ने मारा थप्पड़

Sat, 05 Jun 2021 10:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
Two women taxi driver people road
कागज न दिखाने से झल्लाए एक सब इंस्पेक्टर ने दो मरीजों को ले जा रही टैक्सी चालक को थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ मारने से गुस्साए नांगल सिरोही के ग्रामीणों ने महेंद्रगढ़ नारनौल मार्ग को जाम कर दिया और आरोपी पुलिस कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बाद में मौके पर डीएसपी नारनौल ने ग्रामीणों को समझाया और मार्ग को खुलवाया।
विज्ञापन

रेवाड़ी निवासी दिनेश अपनी ओमनी वैन से दो महिला मरीजों को राजस्थान की ओर ले जा रहा था। दिनेश ने बताया कि जब वह नांगल सिरोही के बस स्टैंड पहुंचा तो पीछे से एक बाइक पर सवार जसवंत नाम के सब इंस्पेक्टर ने गाड़ी को रुकने का इशारा किया। गाड़ी रुकते ही सब इंस्पेक्टर ने कागज मांगे। दिनेश ने सब इंस्पेक्टर को बताया कि गाड़ी मेें दो महिला मरीज हैं, इन्हें लेकर राजस्थान जल्दी पहुंचना है। मगर पुलिस कर्मचारी ने कागज दिखाने की बात कही। जब वह गाड़ी के कागज निकाल ही रहा था तो इतनी देर में उसने गुस्से में आकर थप्पड़ जड़ दिया।
विज्ञापन

इतनी देर में ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने इस बात के विरोध स्वरूप सब इंस्पेक्टर से माफी मांगने की बात कही। ग्रामीणों का आरोप है कि सब इंस्पेक्टर ने मना कर दिया और गाली गलौज करने लगा। इस बात से गुस्साए ग्रामीणों ने हाइवे पर जाम लगा दिया। घटना को बढ़ता देखा सब इंस्पेक्टर मौके से खिसक लिया। जैसे ही इस बात की सूचना प्रशासन को लगी तो मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस कर्मचारी व अधिकारी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि जब तक आरोपी सब इंस्पेक्टर जसवंत के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती तब तक जाम को नहीं खोला जाएगा। बाद में डीएसपी नारनौल नरेंद्र सिंह सांगवान ने ग्रामीणों को किसी तरह से समझाया बुझाया तब जाकर ग्रामीण मार्ग खोलने को राजी हुए।
इस बारे में डीएसपी नरेंद्र सांगवान ने बताया कि ग्रामीणों को समझा कर रास्ता खुलवा दिया गया है। मामले की जांच की जाएगी और रिपोर्ट एसपी नारनौल को दी जाएगी। अगर कर्मचारी ने लापरवाही बरती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों ने लिखित में दी शिकायत
नांगल सिरोही के ग्रामीणों ने पुलिस अधिकारियों को लिखित में शिकायत देकर उक्त पुलिस सब इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द ही कोई आरोपी कर्मचारी के खिलाफ कदम नहीं उठाया तो फिर से ग्रामीण रोड जाम कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed