फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Woman locked in police station dies in suspicious condition in Narnaul

Narnaul: संदिग्ध हालत में थाना में हवालात में बंद महिला की मौत, दिल्ली से हिरासत में लेकर आई थी कनीना पुलिस

Thu, 29 Jun 2023 12:32 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 29 Jun 2023 12:32 PM IST
सार

कनीना थाने में 112 नंबर एफआईआर दर्ज़ हुई थी। इसमें एक आरोपी को पहले गिरफ्तार किया जा चुका हैं। पकडे गए आरोपी की पहचान पर उक्त महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया था। लेकिन रात को अचानक मौत हो गई।

विज्ञापन
Woman locked in police station dies in suspicious condition in Narnaul
थाने में महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नारनौल में साइबर केस में दिल्ली से हिरासत में लेकर आई महिला की महिला थाने में संदिग्ध हालत में मौत हो गई। रात को मेडिकल करवाने के बाद महिला को महिला थाना में रखा गया था। सुबह महिला ने तबियत ख़राब होने की बात बोली और शौच के लिए चली गई। बापस आकर महिला बैरक में लेट गई और उसके बाद नहीं उठी। लेटने के बाद करीब 1 घंटे तक महिला जब हिली तो महिला थाने की कर्मियों उसकी संभाल की तो वह मृत पाई गई।

विज्ञापन


लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी महिला
मृतक महिला को करीब एक अढ़ाई साल का बच्चा भी है जो इस समय महिला थाने में ही है। महिला की उम्र करीब तीस साल बताई जा रही है और इसका नाम पंचशील बे उर्फ़ शीला बताया गया है। मृतक महिला हुबली पश्चिमी बंगाल की निवासी बताई जा रही है, लेकिन दिल्ली में किसी व्यक्ति के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी।
विज्ञापन


साइबर का हैं मामला दर्ज़
कनीना थाने में 112 नंबर एफआईआर दर्ज़ हुई थी। इसमें एक आरोपी को पहले गिरफ्तार किया जा चुका हैं। पकडे गए आरोपी की पहचान पर उक्त महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया था। मृतक महिला को 28 जून को दिल्ली से कनीना थाना लाया गया था और रात को सिविल अस्पताल नारनौल में मेडिकल करवाने के बाद महिला थाना नारनौल में रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चा भी साथ
महिला के साथ पुलिस एक बच्चे को भी अपने साथ लाई थी। बच्चे को फिलहाल महिला थाने में रखा गया हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ कहने को तैयार नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed