फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Success of Mahendragarh Police, Gold and silver jewelery and cash worth lakhs recovered from accused

महेंद्रगढ़ पुलिस की कामयाबी: आरोपियों से लाखों के सोने चांदी के आभूषण और नकदी बरामद, नौ वारदातों का खुलासा

Sat, 17 Jun 2023 03:38 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 17 Jun 2023 03:38 PM IST
सार

पुलिस ने 14 जून को जिला झुंझुनू के गांव बनगोठड़ी निवासी अजीत, महेंद्रगढ़ के गांव बवाना निवासी होशियार, कनीना निवासी अनिल और चोरी का सामान खरीदने वाले आरोपी झगड़ोली निवासी राहुल को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उनको कोर्ट में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड लिया था।

विज्ञापन
Success of Mahendragarh Police, Gold and silver jewelery and cash worth lakhs recovered from accused
महेंद्रगढ़ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महेंद्रगढ़। क्षेत्र में बढ़ रही चोरियों को लेकर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने तीन दिन पहले पकड़े गए आरोपियों से रिमांड के दौरान 90 प्रतिशत चोरी रिकवरी हुई है। चोरी के आरोपियों लाखों रुपये के गहने बरामद किए हैं। चोरी का माल खरीदने वाले आरोपी ज्वेलर्स को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसका खुलासा उप पुलिस अधीक्षक रणबीर सिंह ने शहर थाना में प्रेस कांफ्रेंस कर किया। उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़ में एक चोर गिरोह चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था।

विज्ञापन


पकड़े गए गिरोह से चोरी की 9 वारदातों का हुआ खुलासा
उप पुलिस ने अधीक्षक ने बताया कि बलजीत वासी बवाना हाल हनुमान मंदिर महेंद्रगढ़ ने नकदी और ज्वेलरी चोरी करने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए 14 जून को जिला झुंझुनू के गांव बनगोठड़ी निवासी अजीत, महेंद्रगढ़ के गांव बवाना निवासी होशियार, कनीना निवासी अनिल और चोरी का सामान खरीदने वाले आरोपी झगड़ोली निवासी राहुल को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उनको कोर्ट में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड लिया था। उन्होंने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपियों से सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और अन्य सामान बरामद किया है। आरोपियों के पास से 1.65 लाख रुपये की नकदी और लाखों रुपये का सोना बरामद किया है। उप अधीक्षक ने बताया कि उनसे 90 प्रतिशत माल की बरामदगी हो चुकी है।
विज्ञापन


दिन में बाइक पर करते थे रेकी
उप अधीक्षक रणबीर सिंह ने बताया कि उक्त तीनों आरोपी दिन के समय बाइक पर रेक करते थे। और रात को पैदल जाकर वारदात को अंजाम देते थे। अधिकतर वो बंद मकान को निशान बनाने का प्रयास करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


9 वारदात को किया कबूल
पूछताछ में आरोपी होशियार ने चोरी की इस वारदात के अतिरिक्त 5 वारदात थाना शहर महेंद्रगढ़, 2 वारदात थाना सतनाली और 1 वारदात थाना सदर महेंद्रगढ़ में अंजाम देना कबूल किया है। पूछताछ में आरोपित होशियार से एक मोटरसाइकिल बरामद की गई, जो चोरी के पैसों से खरीदी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed