फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   five murder, accused in court

अपने गुरु की मौत का बदला लेने के लिए की पांच हत्या

Mon, 25 Jan 2016 11:51 PM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
महेंद्रगढ़ / नारनौल Updated Mon, 25 Jan 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन

सीआईए पुलिस ने सोमवार को 5 लाख के इनामी बदमाश वीरेंद्र उर्फ झुथर वासी खेरोली को एम जेड खान की कोर्ट में पेश किया। जहां कोर्ट ने बदमाश को 14 दिन के लिए  नसीबपुर जेल में भेज दिया गया।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 5 लाख के इनामी बदमाश वीरेंद्र उर्फ झुथर को सीआईए पुलिस ने 7 दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान आरोपी ने एक देशी कट्टा सोहनपुर की पहाड़ियों पाटन राजस्थान से बरामद करवाया है। वहीं आरोपी ने पूछताछ पर बतलाया की वह और उसका दोस्त विक्रम उर्फ पपला शक्ति गुर्जर के चेले थे। जिस समय शक्ति गुर्जर की हत्या हुई तब वह वही उसके नजदीक सो रहा था। इस दौरान उसे भी गोली लगी थी। तभी उसने और उसके दोस्त पपला ने कसम खाई थी कि वे अपने गुरु का बदला जरूर लेंगे। इसके बाद दोनों ने एक के बाद एक करके पांच लोगों को मौत के घाट उतार दिए। आरोपी ने बताया कि श्रीराम बिहारीपुर की हत्या उन्होंने  राजीनामा न करने पर की थी।
विज्ञापन


चीकू को नहीं मार पाये
वहीं वांछित अपराधी सुरेंद्र उर्फ चीकू वासी गांव मोहनपुर को गुड़गांव पुलिस ने 23 जुलाई को गिरफ्तार किया था। उसे मारने के लिए वे दोनों गुड़गांव गये थे, लेकिन पुलिस उसे लेकर जा चुकी थी। इस कारण उनका प्लान फेल हो गया था। इसके बाद वे दोनों चीकू की पेशी पर उसको मारने के लिए नारनौल अस्पताल भी पहुंचे थे, लेकिन पुलिस की कड़ी सुरक्षा की वजह से वे चीकू को नहीं मार पाये।
विज्ञापन
विज्ञापन


पपला गिरफ्त से बाहर
इन दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए एक स्पेशल टीम इनके पीछे लगी हुई थी, जो पपला झुथर से अलग हो गया और लगातार पुलिस की घेराबंदी की वजह से हर रोज अपने ठिकाने बदलता रहा इसलिए अपने आप को बचाने के लिए मजबूर होकर वीरेंद्र उर्फ झुथर ने आखिर में दिल्ली पुलिस के सामने 6 जनवरी 2016 को सरेंडर कर दिया। वीरेंद्र का एक साथी विक्रम उर्फ पपला अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed