फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   सड़क दुर्घटना में महिला चिकित्सक की मौत व पति व दूसरा डॉक्टर घायल

सड़क दुर्घटना में महिला चिकित्सक की मौत व पति व दूसरा डॉक्टर घायल

Sat, 19 Jan 2019 12:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में महिला चिकित्सक की मौत व पति व दूसरा डॉक्टर घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मंडी अटेली। दिल्ली-झुंझुनूं राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर चंदपुरा के समीप शुक्रवार सुबह कार व हरियाणा रोडवेज बस की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार में सवार महिला चिकित्सक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में सवार महिला चिकित्सक का पति व दूसरा चिकित्सक घायल हो गया। अटेली पुलिस ने रोडवेज बस के चालक-परिचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार फरीदाबाद निवासी डॉ. प्रदीप मुखेजा (60), उनकी पत्नी डॉ. प्रतिभा मुखेजा व भिवाड़ी ईएसआई अस्पताल के इंचार्ज डॉ. हरीश नारनौल में एक चिकित्सक के बेटे की शादी समारोह से शहर लौट रहे थे। चंदपुरा के समीप रेवाड़ी की ओर से आ रही रोडवेज ने उनकी कार को चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने घायलों को बड़ी मशक्कत से गाड़ी को काट कर बाहर निकाला। सड़क हादसे में महिला चिकित्सक की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि घायलों को अटेली अस्पताल से प्राथमिक उपचार करने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। यह चिकित्सक परिवार नारनौल में नेत्र चिकित्सक डॉ. मुकेश गोयल के बेटे के गुरुवार रात्रि को हुए विवाह समारोह में शामिल होने के बाद अपने शहर फरीदाबाद को शुक्रवार सुबह गाड़ी से लौट रहे थे।
विज्ञापन

चिकित्सक दंपती फरीदाबाद अस्पताल में ईएसआई अस्पताल में कार्यरत है। जबकि कार में सवार साथी भिवाड़ी ईएसआई अस्पताल के इंचार्ज है। मौके पर पहुंच कर हवलदार मनोज कुमार ने अग्रिम कार्रवाई कर शव को परिजनों को सौंप दिया। चिकित्सक सेवानिवृत्त होने के बाद फिर से नौकरी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed