फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   मोहनपुर में व्यक्ति की मौत को बताया मर्डर, पुलिस जांच में जुटी

मोहनपुर में व्यक्ति की मौत को बताया मर्डर, पुलिस जांच में जुटी

Tue, 14 Aug 2018 01:09 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
मोहनपुर में व्यक्ति की मौत को बताया मर्डर, पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कनीना/बुचौली। गांव मोहनपुर नांगल में सोमवार को एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की हिंदु परंपरा के तहत रस्म अदा कर उसे दफनाने के लिए परिजन एवं ग्रामीण श्मशान घाट की ओर ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी कि मोहनपुर में मर्डर हो गया है। शाम करीब साढे़ 4 बजे जल्दबाजी में दाह संस्कार की तैयारी की जा रही है। इस सूचना पर थाना अध्यक्ष रमेश कुमार और डीएसपी विनोद कुमार दलबल सहित मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शव को तत्काल अस्पताल भिजवाया। परिजनों ने मौत शराब के सेवन से होने की आशंका जताई है।

मृतक के रिश्ते में साला गांव भटेड़ा निवासी धर्मबीर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि मोहनपुर वासी बिसन सिंह उर्फ देबा (34) शराब पीता था। जो पिछले दो-तीन दिन से शराब के नशे में था। शराब के कारण उसकी मौत हुई है। बिसन की पत्नी का करीब पांच वर्ष पूर्व देहांत हो गया था। इसे एक लड़का और एक लड़की है। इधर, डीएसपी विनोद कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर उन्होंने मोहनपुर पंहुचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बिसन की हत्या की है या शराब के अधिक सेवन से मौत हुई है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed