{"_id":"6656663afab3896dc702cdf4","slug":"accused-of-assault-and-setting-house-on-fire-narnol-news-c-203-1-sroh1011-109738-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: मारपीट और घर में आग लगाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: मारपीट और घर में आग लगाने का आरोप
Wed, 29 May 2024 04:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 29 May 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर की शंकर कॉलोनी में दुकान से घर जा रहे व्यक्ति पर हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित ने शहर थाना पुलिस तीन नामजदों व एक अन्य के खिलाफ मारपीट कर घायल करने व घर में आग लगाने की शिकायत दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर रोहताश, अमित उर्फ सलीम सुपारी, सुभम व एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शंकर कॉलानी निवासी रतनलाल ने बताया कि वह वार्ड नंबर 14 का रहने वाला है। मेहनत मजदूरी का कार्य करता है। 22 मई शाम 8 बजे शाम को वह अपने घर से सामान लेने के लिए गया था। कुछ देर बाद वह दुकान से सामान लेकर अपने घर पर वापस जा रहा था। जब वह पुरानी रामलीला के पीछे पहुंचा तो वहां रोहताश, अमित उर्फ सलीम सुपारी, शुभम व एक अज्ञात युवक खड़ा था। सभी ने हाथ में लाठी, डंडा व लोहे की रॉड ले रखी थी। जब वह उनके पास पहुंचा तो ये सभी ने उसे प्रॉपर्टी नाम कराने की बात कही तो उसने मना कर दिया जिसके बाद मारने की धमकी दी। इसके बाद कुछ देर कहासुनी हुई तो आरोपियों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। आवाज सुनकर उसकी पत्नी तथा बेटी ने बीच बचाव कर उसे छुड़वाया। उसके बाद आरोपियों ने उसके घर के अंदर जाकर आग लगा दी। आग लगाने की सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू किया। उसका सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर हाय सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे शहर के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे थे।