{"_id":"6b0c6a8d28628dc5d102d44f","slug":"mohit-wins-gold-in-karate-secures-a-spot-in-the-cbse-team-narnol-news-c-196-1-nnl1003-148234-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: कराटे में मोहित ने जीता गोल्ड सीबीएसई टीम में बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: कराटे में मोहित ने जीता गोल्ड सीबीएसई टीम में बनाई जगह
विज्ञापन
फोटो नंबर-09मैडल के साथ खिलाड़ी मोहित यादव ।
नारनौल। सीबीएसई नेशनल गेम्स कराटे प्रतियोगिता में छात्र मोहित यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। इस उपलब्धि के साथ ही मोहित ने स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) प्रतियोगिता के लिए सीबीएसई टीम में जगह पक्की कर ली है।
राजस्थान के लक्ष्मणगढ़ स्थित बीपीएस कॉन्वेंट स्कूल में 24 से 28 नवंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में नारनौल के 11वीं कक्षा के छात्र मोहित यादव ने अंडर-19 आयु वर्ग के 82 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता।
मोहित के कोच सचिन इंदौरा ने बताया कि वह एक होनहार और मेहनती खिलाड़ी है। नियमित अभ्यास और लगन के दम पर उसने यह उपलब्धि हासिल की है। अब मोहित 14 से 17 जनवरी तक तेलंगाना में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की एसजीएफआई प्रतियोगिता में भाग लेगा।
विज्ञापन
मोहित की इस सफलता पर उनके दादा थानेदार चंद्रभान यादव, प्रभु दयाल, आशुतोष यादव, डॉ. किशनलाल, साहित्यकार भूपसिंह भारती, अनिल यादव, मास्टर बनवारीलाल और कुलदीप सहित अन्य लोगों ने बधाई दी। संवाद