{"_id":"5a68d58c4f1c1b9f268b63d6","slug":"201516819852-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुल ड्रेस रिहर्सल, न ड्रेस फुल थी न ही रिहर्सल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुल ड्रेस रिहर्सल, न ड्रेस फुल थी न ही रिहर्सल
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। स्थानीय आईटीआई मैदान में मनाए जाने वाले जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की बुधवार को फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। मगर फुल ड्रेस रिहर्सल में न तो फुल ड्रेस थी न ही बच्चों की फुल रिहर्सल। जिसके कारण अधिकारी मंच से सांस्कृतिक कार्यक्रमों के संबंधित स्टाफ को दिशा निर्देश देते नजर आये। एक कार्यक्रम को तो एक बार रुकवाकर दुबारा से शुरू से करवाया गया। वहीं बच्चे भी पूरी तैयारी के साथ नजर नहीं आये। फुल ड्रेस रिहर्सल में उपायुक्त डॉ. गरिमा मित्तल ने ध्वजारोहण किया तथा व परेड की सलामी ली। इस दौरान बच्चों ने पीटी व डंबल शो किया। विभिन्न स्कूली टीमों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
कार्यक्रम के बाद उपायुक्त ने सभी टीम इंचार्ज को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान टीमों को पहले से तैयार रहने को कहा। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा। समारोह में झांकियों के लिए विभिन्न विभागों को निर्देश दिए जा चुके हैं। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक कमलदीप, एसडीएम जगदीश शर्मा तथा नगराधीश डा. सुनील कुमार के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।
- इन कार्यक्रम में दिखी कमी
गुरु गोविंद सिंह स्कूल के बच्चों ने पूरी ड्रेस नहीं पहनी हुई थी। वहीं बच्चों की तैयारी भी पूर्ण नहीं थी। इसके बाद पाली के संस्कार भारती स्कूल के बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए अभिनय गीत को शुरू होते ही रोक दिया गया। उनका गाने का साउंड भी कम था। वहीं इनके बच्चों द्वारा आग के गोले छोड़ने का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिस पर वहां बैठे अधिकारियों ने आपत्ति दर्ज कराई। इस पर गीत से यह हटाने के निर्देश संबंधित स्कूल के साथ आए इंचार्ज को दिए गए।
विज्ञापन
ये रहेंगी सांस्कृतिक टीमें
समारोह में सांस्कृतिक टीमों में ओम इंटरनेशनल स्कूल शोभापुर का राजस्थानी लोक नृत्य, यदुवंशी शिक्षा निकेतन नारनौल का नृत्य, सरस्वती बाल मंदिर नारनौल का हरियाणवी लोक नृत्य, एमआर मित्रपुरा स्कूल का बृज डांस, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल का हरियाणवी लोक नृत्य, संस्कार शिक्षा भारती स्कूल पाली का अभिनय गीत, अंध विद्यालय का समूह गान, डीएवी स्कूल नारनौल का सारे जहां से अच्छा, गुरू गोबिंद सिंह स्कूल नारनौल का गिद्दा एवं सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल के छात्रों का राष्ट्रीय गान होगा।
-ये होगा कार्यक्रम
नारनौल। सुबह 9.58 पर समारोह स्थल पर मुख्यातिथि का आगमन होगा। 10 बजे राष्ट्रीय ध्वजारोहण तथा राष्ट्रीय धुन का आयोजन होगा। 10.02 बजे परेड निरीक्षण एवं 10.15 बजे मुख्यातिथि का भाषण होगा। 10.30 बजे मार्च पास्ट, 10.40 बजे सामूहिक पीटी प्रदर्शन, 11 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, 11.40 बजे झांकियों का प्रदर्शन, 12 बजे पुरस्कार वितरण व 12.31 बजे राष्ट्रीय गान के साथ समारोह का समापन होगा।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जो-जो कमियां थी, उनको दूर करने के लिए दिशा निर्देश स्कूल इंचार्जों को दे दिए गए हैं। आग के गोले बनाने का सीन भी नहीं दिखाया जाएगा। जो भी कमियां रही हैं, उन्हें दूर कर दिया गया है।
- मुकेश लावणियां, इंचार्ज सांस्कृतिक कार्यक्रम, एवं डीईओ।