फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   PTI exam compleat in kurukshetra

परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पूर्व हुई थर्मल स्क्रीनिंग, हाथों को कराया गया सैनिटाइज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
PTI exam compleat in kurukshetra
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से पहली बार कोरोना काल में पीटीआई पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की गई। संक्रमण के खतरे को देखते हुए परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले कोरोना का इम्तिहान देना पड़ा। सैनिटाइज से लेकर थर्मल स्क्रीनिंग करने तक उनके स्वास्थ्य की जांच की गई, ताकि कोई संक्रमित परीक्षा केंद्र में न आ सके। परीक्षा के लिए जिले में बनाए गए 20 परीक्षा केंद्रों पर कुल 1974 में से 1508 परीक्षार्थी ही परीक्षा देने के लिए पहुंचे। वहीं 466 अनुपस्थित रहे। परीक्षा को नकल रहित संपन्न करने के लिए परीक्षार्थियों से रोलनंबर के अलावा बाकी का सारा सामान केंद्र के बाहर ही रखवा लिया गया। सुरक्षा के मद्देनजर परीक्षा के दौरान ड्यूटी पर तैनात स्टाफ ने भी एहतियात बरती। वहीं परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा। परीक्षा 5 एचसीएस और 16 ड्यूटी मजिस्ट्रेट व अतिरिक्त ड्यूटी मैजिस्ट्रेट की देख रेख में परीक्षा संपन्न हुई, जिसमें नोडल अधिकारी डॉ. चांदी राम ने पलपल की गतिविधि पर नजर रखी। रविवार को लॉकडाउन के चलते परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए जाम जैसी स्थिति का सामना नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त वीणा हुड्डा ने कहा कि जिले में पीटीआई पद की परीक्षा कडे़ सुरक्षा प्रबंधों और सोशल डिस्टेंस के नियमों की पालना करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से पूर्ण हुई। प्रशासन की तरफ से जिले में बनाएं गए 20 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इन परीक्षा केंद्रों में दोपहर 1 बजे से लेकर दोपहर 2 बजकर 15 मिनट तक परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए 8 ड्यूटी मजिस्ट्रेट, 8 अतिरिक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट और 5 एससीएस पदाधिकारियों के साथ-साथ डीएसपी और पर्याप्त मात्रा में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की नियुक्ति की गई थी। इसके अलावा जिला राजस्व अधिकारी डॉ. चांदी राम चौधरी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों को पूर्णतया सैनिटाइज किया गया, सीसीटीवी कैमरों के साथ-साथ जैमर की व्यवस्था की गई थी और नोडल अधिकारी डॉ. चांदी राम चौधरी ने परीक्षा की पलपल की गतिविधि पर नजर रखी। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों के आपसी तालमेल के साथ पीटीआई की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई है। नोडल अधिाकरी डा. चांदी राम चौधरी ने कहा कि पीटीआई पद की परीक्षा के के आयोजन में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की सदस्या नीलम अवस्थी के साथ-साथ अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों का भी सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed