Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The essence of Haryanvi folk culture was on display in the Rasiya dance.

Kurukshetra News: रसिया नृत्य में दिखी हरियाणवी लोक संस्कृति की छटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
The essence of Haryanvi folk culture was on display in the Rasiya dance.
कुरुक्षेत्र। रत्नावली के दौरान रसिया की प्रस्तुति देते हुए कलाकार। संस्थान
कुरुक्षेत्र। रत्नावली महोत्सव के तीसरे दिन रसिया समूह नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें हरियाणा की पारंपरिक नृत्य शैली और ग्रामीण जीवन की झलक दिखाई दी।
विज्ञापन

कलाकारों ने लोकगीतों, पारंपरिक वेशभूषा और ग्रामीण परिवेश से जुड़ी वस्तुओं का उपयोग कर रसिया नृत्य को मंच पर जीवंत किया। प्रतियोगिता में आरकेएसडी पीजी कॉलेज, कैथल और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय सहित विभिन्न प्रतिभागियों ने भाग लिया। पुरुष कलाकार धोती-कुर्ता, पगड़ी और कमरबंद में नजर आए, जबकि महिला कलाकारों ने दामण-कुर्ती व पारंपरिक आभूषणों के साथ नृत्य प्रस्तुत किया। मेरो खोय गयो बाजूबंद रसिया होली में गीत प्रस्तुति का विशेष आकर्षण रहा।
विज्ञापन

नृत्य के दौरान महिला कलाकारों ने पुरुषों पर लट्ठ बरसाने का अभिनय किया, जिसका पुरुषों ने ढाल से बचाव दर्शाया। इस शैली में महिला और पुरुष कलाकारों के बीच शारीरिक स्पर्श नहीं होता। नियमों के अनुसार प्रत्येक टीम में 10 सदस्य शामिल रहे और प्रस्तुति के लिए आठ मिनट का समय निर्धारित था। निर्णायक मंडल में रितु मेहता और श्री हर्ष राय शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed