फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Paddy lying in open in grain markets across Kurukshetra in rain

Haryana: बरसात से बढ़ी परेशानी, कुरुक्षेत्र में 30 लाख क्विंटल धान भीगा, झज्जर में छत गिरने से भैंस की मौत

Sun, 09 Oct 2022 01:40 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र/झज्जर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र/झज्जर Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 09 Oct 2022 01:40 PM IST
सार

मंडियों में किसानों ने अपने स्तर पर ही प्रबंध किए और कुछ धान बचाया। अभी जिले में बारिश की संभावना बनी हुई है। अगले दो से तीन दिन भी बारिश का अनुमान जताया जा रहा है।

विज्ञापन
Paddy lying in open in grain markets across Kurukshetra in rain
मंडी में खुले में पड़ा धान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

कुरुक्षेत्र प्रशासन की लेटलतीफी व लापरवाही के चलते जिला भर की अनाज मंडियों में खुले में पड़ा करीब 30 लाख क्विंटल धान बारिश में भीग गया। जिले में शनिवार से ही बारिश का मौसम था। शाम के समय हल्की बूंदाबांदी भी हुई थी। कुछ देर बाद यह रुक गई। 

विज्ञापन


इसके बाद रविवार सुबह करीब दस बजे फिर बारिश शुरू हो गई, जो एक घंटा तक चली। हालांकि बारिश हल्की रही, लेकिन मंडियों में पड़ा अधिकतर धान भीगता रहा। तिरपाल तक नहीं लगाया जा सका। मंडियों में किसानों ने अपने स्तर पर ही प्रबंध किए और कुछ धान बचाया। अभी जिले में बारिश की संभावना बनी हुई है। अगले दो से तीन दिन भी बारिश का अनुमान जताया जा रहा है। बारिश के चलते जहां धान कटाई बाधित हो गई है तो वहीं किसान चिंतित दिखाई देने लगे हैं।

विज्ञापन

आज खरीद की बंद, होगा उठान

मंडियों के हालात बिगड़े तो प्रशासन ने इन्हें संभालने के लिए धान खरीद बंद करनी पड़ी। रविवार को धान खरीद न करने और केवल उठान कार्य ही किए जाने का निर्णय लेना पड़ा। ऐसे में आज मंडियों ने धान की खरीद नहीं की जाएगी। बता दें कि जिला में अभी तक 617703 मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है तो वहीं खरीद 558745 मीट्रिक टन की गई है। उठान महज 279853 मीट्रिक टन का ही हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

झज्जर में बरसात से गिरी मकान की छत, भैंस की मौत, चार घायल
झज्जर के गांव दुजाना में बारिश होने से और बस्ती में पानी भर जाने के कारण मुकेश कुमार पुत्र गोपाल का मकान गिर गया। जिसमें उसकी चार भैंस, दो कटिया, एक झोटी बंधी हुई थी। रात करीब 11 बजे अचानक मकान गिरने के कारण सभी पशु मलबे में दब गए। किसी तरह भागकर गांव वालों ने पांच पशुओं की जान बचाई लेकिन फिर भी एक भैंस की जान नहीं बचा सके क्योंकि पूरे मकान में तार टूटने के कारण अंदर बिजली का करंट था। मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंचा। तहसीलदार बेरी ने मौके पर अपने पटवारी को भी भेजा। वहीं बरसात में पवन कुमार, रमेश कुमार और बबलू के मकान भी गिर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed