फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Five soldiers injured in truck collision with container

नेशनल हाईवे-44 पर तेज रफ्तार कंटेनर चालक ने सैनिकों के ट्रक को मारी टक्कर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Five soldiers injured in truck collision with container
नेशनल हाईवे-44 पर अंबाला से वापस दिल्ली लौट रहे सैनिकों के ट्रक को तेज रफ्तार कंटेनर चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक सवार पांचों सैनिकों को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें तत्काल दो एंबुलेंस की मदद से एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां घायल सैनिकों को प्राथमिक उपचार देने के बाद मिलिट्री अस्पताल अंबाला के लिए रेफर कर दिया गया। हादसा जीटी रोड स्थित गांव ईशरगढ़ के निकट सुबह करीब 11 बजे हुआ। बताया गया कि सभी सैनिक 110-एमईडी रेजिमेंट दिल्ली में तैनात हैं और वीरवार की सुबह अंबाला से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। दुर्घटना के बाद आरोपी कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सैनिक की शिकायत पर अज्ञात कंटेनर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को सौंपी शिकायत में गांव सरोली, जिला प्रतापगढ़ (यूपी) वासी सैनिक सुरजीत यादव ने बताया कि वे सभी 110-एमईडी रेजिमेंट दिल्ली में तैनात हैं। वे 28 जुलाई को सूबेदार सुभाष चंद्र के साथ दिल्ली से डाक लेकर अंबाला आए थे और फिर वीरवार सुबह वे अंबाला से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। इस दौरान उनके साथ हवलदार प्रेम कुमार, कपिल शर्मा, दिलखुश, पी साई कुमार पीछे ट्रक में बैठे थे, जबकि हवलदार संजीव कुमार मिश्रा ट्रक चला रहा था। इस दौरान हाईवे पर यातायात ज्यादा होने के कारण उनका ट्रक धीमी रफ्तार में ही चल रहा था, तभी पीछे से तेज रफ्तार में एक कंटेनर आया और ट्रक को सीधी टक्कर मार दी। वाहनों की भिड़ंत होते ही उनका ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया। गनीमत रही कि टक्कर के बाद ट्रक किसी अन्य वाहन से नहीं टकराया। हादसे में पीछे बैठे पांचों सैनिकों को गंभीर चोटें आई हैं। इसी बीच आरोपी कंटेनर चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल सैनिकों को जिला अस्पताल पहुंचाया। सैनिकों के बयान दर्ज कर पुलिस ने कंटेनर को को कब्जे में ले लिया है। साथ ही आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed