{"_id":"6a91ee0cf57c2a593f0ce5d4","slug":"a-day-before-rakshabandhan-the-only-brother-died-in-a-road-accident-kurukshetra-news-c-45-1-kur1011-160253-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: रक्षाबंधन से एक दिन पहले सड़क हादसे की भेंट चढ़ा इकलौता भाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: रक्षाबंधन से एक दिन पहले सड़क हादसे की भेंट चढ़ा इकलौता भाई
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मृतक सिमरनजीत ।
- फोटो : Archive
कुरुक्षेत्र। जिस भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए बहन इंतजार कर रही थी, रक्षाबंधन से ठीक पहली रात उसी इकलौते भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई। कनाडा में 10 साल का वीजा होने के बावजूद गांव लौटकर ड्राइविंग करने वाले 27 वर्षीय सिमरनजीत सिंह निवासी गांव डडवाना जिला कैथल की वीरवार देर रात सड़क हादसे में जान चली गई। बेटे को हादसे के बाद लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़ा देखकर पिता गुरमीत सिंह के होश उड़ गए। उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय पिता ने बेटे को बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था।
हादसे के बाद राहगीरों की मदद से सिमरनजीत को लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे पीजीआई सेक्टर-32, चंडीगढ़ भेज दिया। पिता बेटे को चंडीगढ़ लेकर जा रहे थे लेकिन रास्ते में उसकी हालत और बिगड़ गई। इसके बाद वह उसे वापस सरकारी अस्पताल कुरुक्षेत्र लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद सिमरनजीत को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस को दिए बयान में पिता गुरमीत सिंह ने बताया कि 26 अगस्त की रात करीब 11 बजे उनका बेटा पिहोवा से गांव डडवाना की ओर अपनी बाइक से लौट रहा था। वह दूसरी बाइक पर बेटे के पीछे-पीछे गांव जा रहे थे। ढांड-पिहोवा रोड पर आसमानपुर गांव के श्मशान घाट के पास पहुंचते ही सामने से तेज रफ्तार कार आई। आरोप है कि कार चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए सिमरनजीत की बाइक में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सिमरनजीत बाइक समेत सड़क के बाई ओर जा गिरा। उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई और काफी खून बहने लगा। पिता ने बताया कि हादसा होते ही वह बेटे के पास पहुंचे। सामने लहूलुहान हालत में पड़े बेटे को देखकर वह घबरा गए। आसपास से गुजर रहे लोग भी मौके पर रुकने लगे।
विज्ञापन
चार माह कनाडा में रहने के बाद वापस आया था गांव
सिमरनजीत करीब चार माह कनाडा में रहने के बाद गांव वापस आया था। परिवार और कनाडा में रह रही उसकी बहन लगातार उसे वहीं रहने के लिए समझा रहे थे। बहन भी उसे वापस कनाडा बुला रही थी लेकिन सिमरनजीत गांव लौटने की अपनी जिद पर अड़ा रहा। गांव आने के बाद उसने पिहोवा-बाबैन रूट पर निजी बस चलानी शुरू कर दी थी। परिवार के लिए उसकी यह वापसी खुशियों की वजह बनी थी लेकिन कुछ ही माह में सड़क हादसे ने घर का इकलौता बेटा छीन लिया।
भीड़ बढ़ी तो कार चालक मौके से भागा
पिता ने बताया टक्कर मारने के बाद कार चालक कुछ दूरी पर कार रोककर मौके पर आया था। वहां लोगों की भीड़ बढ़ती देखकर वह दोबारा अपनी कार लेकर भाग गया। गुरमीत सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्होंने कार का नंबर नोट कर लिया था। पुलिस को दिए बयान के मुताबिक कार ग्रे रंग की बलेनो थी। पिता ने यह भी दावा किया कि उन्होंने चालक को देखा है और सामने आने पर उसकी पहचान कर सकते हैं।
बहन ने डाक के माध्यम से भेजी थी राखी
सिमरनजीत अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी एक बड़ी बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है और वह अपने पति के साथ कनाडा में रहती है। बहन ने अपने भाई के लिए डाक के माध्यम से राखी भी भेजी थी, जिसे सिमरनजीत अपने हाथ में शुक्रवार को रक्षाबंधन के दिन बांधने वाला था। बहन की राखी को अब हमेशा के लिए भाई की कलाई का इंतजार रहेगा।
वर्जन
थाना सदर पिहोवा प्रभारी निरीक्षक सतीश ने बताया कि आसमानपुर गांव में सड़क हादसे की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक परिजन घायल सिमरनजीत को अस्पताल ले जा चुके थे। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पिता के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वाहन चालक की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।