फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Raksha Bandhan was celebrated at the ancient Shri Devikup Maa Bhadrakali Temple. A 51-foot long Rakhi was dedicated to the Shri Devikup Maa Bhadrakali Temple.

Kurukshetra News: प्राचीन श्री देवीकूप मां भद्रकाली मंदिर में रक्षाबंधन पर्व मनाया, 51 फुट की विराट राखी श्री देवीकूप मां भद्रकाली मंदिर में की समर्पित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan was celebrated at the ancient Shri Devikup Maa Bhadrakali Temple. A 51-foot long Rakhi was dedicated to the Shri Devikup Maa Bhadrakali Temple.
कुरुक्षेत्र। 51 फुट की विराट राखी के साथ पूर्व मंत्री सुभाष सुधा व मंदिर के पुजारी। स्वयं - फोटो : Samvad
कुरुक्षेत्र। प्रदेश के एकमात्र शक्तिपीठ प्राचीन श्री देवीकूप मां भद्रकाली मंदिर में रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। इस वर्ष 51 फुट की विराट राखी सनातन के षड्दर्शन की संकल्पना के साथ समर्पित की गई। यह राखी सैकड़ों वर्षों से चली आ रही परंपरा का हिस्सा है।
विज्ञापन

राखी को भारतीय दर्शन और ज्ञान परंपरा दर्शाने का स्वरूप दिया गया। इसकी मुख्य संकल्पना षड्दर्शन-सनातन की छह दृष्टियां थीं। विशाल राखी के केंद्र में ओम स्थापित किया गया। इसके चारों ओर न्याय, वैशेषिक, सांख्य, योग, पूर्व मीमांसा और वेदांत दर्शन प्रदर्शित किए गए। राखी के विभिन्न हिस्सों में इन दर्शनों की मूल अवधारणाएं सरल भाषा में प्रस्तुत की गईं। इसमें इन छह दर्शनों से जुड़े 12 आचार्यों को भी स्थान मिला। इनमें महर्षि गौतम, कणाद, कपिल, पतंजलि, जैमिनि और बादरायण जैसे प्रमुख आचार्य शामिल थे।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने बांधा रक्षा सूत्र
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुभाष सुधा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने श्री देवीकूप पर पूजा-अर्चना और परिक्रमा की। मुख्य पुजारिन शिमला देवी के सानिध्य में मां भद्रकाली को रक्षा सूत्र समर्पित किया गया। मंदिर के हॉल में 51 फुट की राखी का पूजन कर उसे मां भद्रकाली के चरणों में चढ़ाया गया। सुभाष सुधा ने बेटी बचाओ का संदेश भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed