फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   पशु क्रुरुता अधिनियम के तहत 4 आरोपी काबू, 27 पशु कराए मुक्त

पशु क्रुरुता अधिनियम के तहत 4 आरोपी काबू, 27 पशु कराए मुक्त

Tue, 29 May 2018 12:33 AM IST
Updated Tue, 29 May 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
पशु क्रुरुता अधिनियम के तहत 4 आरोपी काबू,  27 पशु कराए मुक्त
दो पिकअप में भर रखे थे 27 पशु, चार गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। पुलिस ने 4 आरोपियों को काबू कर दो पिकअप वैनों मे ले जा रहे 27 पशुओं को मुक्त करवाया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 27 मई को थाना सदर के उप निरीक्षक सुरेश कुमार व सहायक उप निरीक्षक पंकज कुमार की टीम गश्त कर रही थी। इस दौरान टीम पीपली चौक पर वाहनों की जांच शुरू की तो कुरुक्षेत्र की तरफ से यूपी के नंबर की दो पिकअप वैन आती दिखाई दीं। पुलिस ने दोनों पिकअप को रोककर जांचा की तो एक पिकअप में 12 पशु तथा दूसरी में 5 भैंस व 10 कटड़ों को ठूंस-ठूंसकर भरा गया था। पुलिस टीम ने दोनों पिकअप से सभी 27 पशुओं को मुक्त करवाया। आरोपियों की पहचान अफजल, मोनिष निवासी गंगोह जिला सहारनपुर यूपी, नादिम व मौसम्मद अली निवासी कैलाशपुर जिला सहारनपुर यूपी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed