{"_id":"5a453f424f1c1b74698c47ef","slug":"191514487618-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरस्वती महोत्सव की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरस्वती महोत्सव की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने किया दौरा
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरस्वती महोत्सव की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने किया दौरा
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा।
उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने कहा कि 18 से 22 जनवरी 2018 तक पिहोवा में अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए सभी अधिकारी समय रहते तैयारियां पूरी कर लें। उपायुक्त वीरवार को महोत्सव की तैयारियों को लेकर सरस्वती तीर्थ का दौरा करने के दौरान अधिकारियों को निर्देश दे रही थीं। उन्होंने कहा कि महोत्सव में आदि बद्री और सिरसा से सरस्वती यात्रा का आयोजन होगा। यह विभिन्न जिलों से गुजरती हुई पिहोवा में पहुंचेंगी। महोत्सव में सरस और शिल्प मेला आयोजित किया जाएगा। सरस मेले में स्थानीय लोगों को भी स्टॉल लगाने का अवसर दिया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से अनेक विश्व प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरस्वती तीर्थ में निरंतर जल प्रवाह के लिए काम चल रहा है। इसे समय रहते पूरा करें। इस मौके पर सरस्वती हेरिटेज बोर्ड की अतिरिक्त सीईओ हेमा शर्मा, एसडीएम पूजा चांवरिया, तहसीलदार चेतना चौधरी, नपा सचिव सुशील कुमार, इकबाल चंद शर्मा आदि अधिकारी मौजूद थे।