{"_id":"5f554bbc8ebc3e2b891026cb","slug":"the-dead-body-of-the-infected-was-handed-over-to-the-faimly-karnal-news-knl433412199","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमित का शव परिजनों को सौंप दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमित का शव परिजनों को सौंप दिया
विज्ञापन
कल्पना चावला मेडिकल कालेज में रविवार को शिव कालोनी निवासी एक कोरोना संक्रमित की मौत के बाद चिकित्सकों ने परिजनों को शव सौंप दिया। साथ ही आवश्यक सावधानी के साथ पैक कर शव ले जाने की हिदायत दी। इस पर परिजनों ने विरोध जताया। उन्होंने कहा कि शव को विधिवत पैक करने और अंतिम संस्कार कराने की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग की है। अस्पताल प्रबंधन के हाथ खड़ा कर देने पर परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके बाद उन्हें आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई गयीं। साथ ही अस्पताल स्टाफ की तरफ से ही नियमानुसार पूरी पैकिंग की गई और दो गाड़ियों से पुलिस बल के साथ शव को घर भेजकर संस्कार करवाया गया।
परिजन अंतिम संस्कार कर रहे थे तो आई कोरोना पाजिटिव की रिपोर्ट
तरावड़ी। स्वास्थ्य विभाग में उस समय खलबली मच गई, जब एक 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। गांव रमाना-रमानी के एक व्यक्ति जगतार सिंह ने 4 सितंबर को अपना कोराना का सैंपल दिया था। सैंपल की रिपोर्ट आने से पहले ही व्यक्ति की मौत हो गई और रविवार को सुबह करीब 10 बजे परिजनों ने मृतक जगतार सिंह का संस्कार कर दिया, जिस समय अंतिम संस्कार की सारी तैयारी पूरी हो चुकी थी, उस समय स्वास्थ्य विभाग की टीम जगतार सिंह की कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट लेकर श्मशान घाट पहुंची। उस समय स्वास्थ्य विभाग की टीम को वहां मौजूद उनके परिवार के 12 सदस्य मिले, जिनकी कोरोना जांच की गई।