फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   In the new year, the city residents will get uninterrupted power supply

Karnal News: नए साल में शहरवासियों को होगी निर्बाध बिजली आपूर्ति

Wed, 01 Jan 2025 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 01 Jan 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
In the new year, the city residents will get uninterrupted power supply
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। शहरवासियों को बिजली के अघोषित कट झेलने पड़ रहे हैं। जिससे निजात दिलाने के लिए बिजली निगम की ओर से सेक्टर छह फीडर की 11 केवी लाइन में ढांचागत सुधार किया जाएगा और शहर वासियों को निर्बाध बिजली मिलेगी। वहीं बिजली निगम के कर्मचारियों को फाल्ट ढूंढ़ने में भी आसानी होगी।
इसमें शहर की 12 किलोमीटर लाइन में कंडक्टर व केबल बदले जाएंगे। 11 केवी की लाइन में 10 ट्रांसफार्मर भी बदले जाएंगे। जियो स्विच और डंपर इंसुलेटर भी बदले जाएंगे। लाइनों के लोड को कम करने के लिए एचटीएबी केबल की जगह एक्सएलपीई केबल लगाई जाएगी। बिजली निगम की ओर से दिवाली पर बिजली की आपूर्ति निर्बाध मुहैया करवाने के लिए यह तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

एसडीओ कुलदीप सिंह ने बताया कि रामनगर से श्मशान घाट तक बिजली लाइन के नौ मीटर लंबे खंभे हटाकर उनकी जगह 11 मीटर लंबे खंबे लगाए जाएंगे और तकरीबन एक किलोमीटर लंबी लाइन को खड़ा किया जाएगा। इस बिजली लाइन पर केबल भी नई लगाई जाएगी। दूसरी ओर रामनगर में रेलवे टू व्हीलर ब्रिज से लेकर चार खंभा चौक तक बिजली के पोल बदले जाएंगे। यह पोल नौ मीटर की जगह 11 मीटर के लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा होने पर क्षेत्र में बढ़ते लोड के कारण फाल्ट से निजात मिलेगी। सेक्टर छह में 11 केबी की एलटी लाइन व प्रताप फीडर की तीन किलोमीटर लाइन को बदला जाएगा। रामनगर सब डिवीजन को 33 केवी हकीकत नगर व बाजारी कॉलोनी के दो फीडरों का लोड विभाजित किया जाएगा। इसके लिए काम चल रहा है। दोनों फीडरों के लोड को विभाजित कराया जाएगा। इन क्षेत्रों में बिजली फाल्ट और लो वोल्टेज की दिक्कत रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed